{"_id":"642488998024d3e6d8070c64","slug":"slaughter-of-protected-animals-one-arrested-raebareli-news-c-13-1-155253-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संरक्षित पशुओं का वध, एक गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संरक्षित पशुओं का वध, एक गिरफ्तार, तीन फरार
Thu, 30 Mar 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात संरक्षित पशुओं का वध किया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक पशु तस्कर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया जबकि उसके तीन साथी भाग गए। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में संरक्षित पशुओं की तस्करी बढ़ रही है।
एनटीपीसी परियोजना की राख एकत्र करने के लिए अरखा के पास ऐश पांड बना हुआ है। उसके पास ही गंगा कटरी क्षेत्र है। मंगलवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग संरक्षित पशुओं का वध कर रहे थे। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने एक पशु तस्कर को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि पूरे किसुनी मजरे अरखा गांव निवासी अकबर अली को जेल भेजा गया है। मौके से मांस और वध करने वाले औजार बरामद हुए हैं। फरार तीन साथियों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।