फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   skill university to be established in uttar pradesh

यूपी में सिंगापुर की तर्ज पर बनेगी स्किल यूनिवर्सिटी

Sun, 19 Jun 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Jun 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
skill university to be established in uttar pradesh
सूबे की सरकार अब सिंगापुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के सहयोग से स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने जा रही है। प्राविधिक शिक्षा मंत्रीफरीद महफूज किदवई के नेतृत्व में एक दल सिंगापुर जाकर 20 से 22 जून तक इस संबंध में योजना तैयार करेगा। 
विज्ञापन


दल में प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा मुकुल सिंहल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, राजधानी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनीष गौड़, केजीएमयू में जनरल सर्जन प्रो. विनोद जैन और एनेस्थेसिस्ट डॉ. रजनी गुप्ता शामिल हैं। 
विज्ञापन


रोबोटिक्स सर्जरी के साथ सॉफ्टवेयर डवलपर भी होंगे तैयार
दल में शामिल प्रो. मनीष ने कहा कि आज सिर्फ डिग्री नहीं, हुनर भी जरूरी है। इसके चलते ही प्रदेश सरकार स्किल यूनिवर्सिटी बनाने जा रही है, जिसके तहत स्किल डवलपमेंट के कोर्स जैसे सॉफ्टवेयर डवलपमेंट, मेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, रिटेल बिजनेस आदि चलाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशों में रोबोटिक सर्जरी काफी चर्चित है, लेकिन भारत के लिए यह थोड़ी नई चीज है। ऐसे में यदि यहां भी इस तकनीक को बढ़ावा देना है तो इससे जुड़ी मशीनों को चलाने के लिए विशेषज्ञ चाहिए। इससे बेरोजगारों को काम भी मिलेगा। एकेटीयू के कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना में उनके संस्थान का भी पूरा योगदान रहेगा।

सिंगापुर के आईटीई के साथ एमओयू की तैयारी
सिंगापुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (आईटीई) के तीन संस्थान हैं। ये सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं देते, बल्कि स्किल भी विकसित करते हैं। यहां से निकलने वाले किसी व्यक्ति के पास कभी रोजगार की कमी नहीं रहती। 

दौरे पर जाने वाला दल ट्रंास गंगा सिटी (उन्नाव) में बनने वाली स्किल यूनिवर्सिटी के लिए सिंगापुर के संस्थान के साथ एमओयू साइन करने का प्रयास करेगा। 

संस्थान में हैं तमाम कोर्स

skill university to be established in uttar pradesh

स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए सिंगापुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन को चुनने का कारण यह है कि यहां इंजीनियरिंग से लेकर मेकअप, फैशन डिजाइनिंग, पेंटिंग, लैंग्वेज आदि के तमाम कोर्स हैं, जो फुल टाइम के साथ शॉर्ट टर्म भी हैं। 

आईटीई के कोर्स की सूची में एकाउंटिंग, इवेंट मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटी ऑपरेशन्स, एचआर एंड एडमिनिस्ट्रेशन, इंटरेक्टिव डिजाइन, स्पेस डिजाइन टेक्नोलॉजी, केमिकल टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, डिजाइन, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, वेल्डिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, बिजनेस सर्विसेज, डिजिटल एनिमेशन, पेस्ट्री एंड बेकिंग, 

ट्रेवल एंड टूरिज्म सर्विसेज, विजुअल कम्यूनिकेशन, एरोस्पेस मशीनिंग टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटिव टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया एंड वेब डवलपमेंट, पेस्ट कंट्रोल, पेस्ट मैनेजमेंट, हेयर ड्रेसर, हेल्थ केयर, वेस्टर्न कुकिंग, फिंगर पेंटिंग, वाइन एप्रिसिएशन एंड टेस्टिंग वर्कशॉप, गार्डनिंग, होम रेनोवेशन, चाइनीज पेंटिंग, ड्रेस डिजाइनिंग, ब्राइडल मेकअप, फंक्शनल इंग्लिश आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed