फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   skill development of youth and branding of the state is compulsory

युवाओं के कौशल विकास और प्रदेश की ब्रांडिंग की जरूरत, जयपुरिया में दो दिवसीय आईआईसी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत

Sat, 27 Feb 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
skill development of youth and branding of the state is compulsory
जयपुरिया प्रबंध संस्थान में आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित करते अतिथि
आज प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 1991 के भारत के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है। एक समय उत्तर प्रदेश की पहचान पिछड़ा प्रदेश के रूप में होती थी, मगर आज यह देश के सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्रदेश के रूप में जाना जाता है। यदि भारत को 05 खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है तो प्रदेश को एक खरब की अर्थव्यवस्था तक पहुंचना होगा। ये बातें टेक्समाको रेल एंड इंजीनियर लिमिटेड के डीएमडी आशीष के गुप्ता ने कहीं।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को जयपुरिया प्रबंधन संस्थान में 15वें आईआईसी कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। ‘पुनरुत्थान एवं उभरता हुआ उत्तर प्रदेश’ विषयक कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब युवाओं के कौशल विकास की ओर समुचित प्रयास किए जाएं। प्रदेश को अपनी ब्रांडिंग पर भी काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम में सिराज चौधरी, प्रबंध संचालक नेशनल कोलाटिरल मैनेजमेन्ट सर्विसेज लिमिटेड ने कहा कि यूपी कृषि के क्षेत्र में गेहूं, गन्ना एवं डेयरी उत्पादों में अग्रणी है। प्रदेश में उच्च स्तर के कृषि शैक्षणिक संस्थान भी हैं। पिछले कुछ समय से सरकार ने छोटे कारीगरों के प्रोत्साहन के लिए भी कई योजनाएं शुरू की हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखके उद्योग जगत में अपनी एक खास पहचान बनानी होगी।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन शरद जयपुरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश का निर्यात बढ़ाने में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) की अहम भूमिका है और प्रदेश सकल घरेलू उत्पाद के मामले में आज महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। संस्थान की निदेशिक डॉ. कविता पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्हें ग्रीन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। संयोजक डॉ. अतहर महमूद ने दो दिनों में होने वाले विभिन्न पैनल चर्चाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को सिद्धार्थ वाचस्पति, वरिष्ठ निदेशक पीएंडजी सिंगापुर, अरूण मायरा, पूर्व सदस्य प्लानिंग कमीशन एंड इंडिया आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको दिया गया अवॉर्ड :
1. सुधाकर तोमर, अध्यक्ष, इंडिया मिडिल ईस्ट एग्रो ट्रेड इंडस्ट्री एंड इंवेस्टमेंट फोरम को ‘प्रदेश की माटी के लाल’ पुरस्कार
2. सिद्धार्थ वाचस्पति, वरिष्ठ निदेशक पीएंडजी सिंगापुर को ‘प्रदेश की माटी के लाल’ पुरस्कार
3. सीपी मिल्क फू ड को ‘आईआईसी कैटलिस्ट अवॉर्ड फॉर बिजनेस एक्सीलेंस’ का अवॉर्ड
4. लोहिया कॉर्पोरेशन को ‘आईआईसी कैटलिस्ट अवार्ड फ ॉर एक्सीलेंस इन बिजनेस अरीना’ अवॉर्ड
5. डिस्टिंग्ट होरीजान को ‘आईआईसी कैटलिस्ट अवार्ड फ ॉर आउटस्टैंडिग सोसल कन्ट्रीब्यूशन’ अवार्ड
6. इवोल्को सिस्टम्स को ‘आईआईए-जयपुरिया आईआईसी कैटलिस्ट अवार्ड फ ॉर आउटस्टैंडिंग कन्ट्रीब्यूशन’ अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed