{"_id":"068d661da430b9b4b3b27ea1ccc7c0c2","slug":"skill-development-mission-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 23 लाख युवा बनेंगे जॉब के काबिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 23 लाख युवा बनेंगे जॉब के काबिल
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के हुनरमंद युवाओं को रोजगार के लायक बनाने के लिए तकनीकी रूप से दक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए कौशल विकास मिशन योजना के तहत वर्ष 2016-17 तक 23.18 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसमें 2014-15 में 5.92 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना में 14 से 35 वर्ष की आयु वाले शामिल किए जाएंगे।
यह जानकारी मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने दी है। वह बुधवार को कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जागरूकता अभियान की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 2014-15 में 5.92 लाख, 2015-16 में 8 लाख, 2016-17 में 9.26 लाख यानी कुल 23.18 लाख बेरोजगार युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 1, 2 व 3 जनवरी 2014 को ग्राम सभाओं की बैठकें कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारियां दी जाएंगी।
एक जनवरी से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत होगी।
इन्हें कराना होगा पंजीकरण
मुख्य सचिव ने कहा कि योजना के तहत ग्राम विकास विभाग को 1.50 लाख, श्रम विभाग को 10 हजार, नगर विकास को 30 हजार, व्यावसायिक शिक्षा को 25 हजार, युवा कल्याण को 20 हजार, अल्पसंख्यक कल्याण को 20 हजार और बाल विकास (आंगनबाड़ी) को 50 हजार कुल 3.5 लाख युवक व युवतियों का पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
27 और 31 दिसंबर के बीच सभी जिलाधिकारी मुख्यालय व तहसील स्तर पर बैठक कर रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कराने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
इसके लिए सिनेमाघरों, होर्डिंग, समाचार पत्रों, टीवी, रेडियो व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रचार कराया जाएगा ताकि रुचि के अनुसार युवा प्रशिक्षण ले सकें।
विज्ञापन