फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Skill development based courses will be started in BBAU's Amethi campus

Lucknow News: बीबीएयू के अमेठी कैंपस में शुरू होंगे कौशल विकास आधारित कोर्स

Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Skill development based courses will be started in BBAU's Amethi campus
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के अमेठी सेटेलाइट कैंपस में जल्द ही कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम शुरू होंगे। कैंपस में छात्रों की संख्या बढ़े, इसके लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंंगे। इस संबंध में कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने मंगलवार को सेटेलाइट कैंपस का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कैंपस के निदेशक डॉ. संदीप कुमार नायक की मौजूदगी में कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम संचालित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस अवसर पर उनके साथ डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर प्रतीक कुमार उपस्थित रहे। कुलपति ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से मुलाकात कैंपस की कमियों को भी समझा। सभी कमियों को दूर करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन



हर विभाग की होगी निगरानी
कुलपति ने केंद्र के प्रत्येक विभाग और सुविधाओं का निरीक्षण किया और बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए निदेशक और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को विस्तृत निर्देश दिए। साथ ही विभागों के कामों में तेजी लाने के लिए भी कहा है। इस दौरान हर विभाग की ऑनलाइन निगरानी करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



सेमिनार और कार्यशालाएं भी होंगी
कुलपति ने लखनऊ की तर्ज पर संकाय सदस्यों के साथ संवाद के दौरान नियमित सेमिनार, कार्यशालाएं और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डॉ. लीना शरद शिंपी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रवींद्रनाथ, डॉ. शंकर लाल, डॉ. आदित्य खम्परिया, डॉ. योगाधर पांडे और एडमिन इंचार्ज डॉ. नीरज कुमार तिवारी सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed