{"_id":"5d36b1998ebc3e6d0a3df65a","slug":"sixty-thousand-rupees-projects-to-be-inaugrated-in-second-ground-breaking-ceremony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री 60 हजार करोड़ के दो सौ प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास, बोनी कपूर व सुभाष घई भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री 60 हजार करोड़ के दो सौ प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास, बोनी कपूर व सुभाष घई भी रहेंगे मौजूद
Tue, 23 Jul 2019 12:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 28 जुलाई को होने वाले निवेश परियोजनाओं के दूसरे शिलान्यास समारोह (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2) में पर्यटन व फिल्म समेत छह सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पर्यटन एवं फिल्म सत्र में सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी, भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, फिल्म निर्माता बोनी कपूर, निदेशक सुभाष घई और निशीथ चंद्रा भाग लेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। महाना ने बताया कि समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के 200 प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न औद्योगिक समूहों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से भी संवाद करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समारोह के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, बंगलूरू, अहमदाबाद समेत 50 एयरपोर्ट पर ब्रांडिंग की जा रही है। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया था, शिलान्यास समारोह में उनकी प्रगति के वीडियो भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
Trending Videos
ये मंत्री इन सत्रों की करेंगे अध्यक्षता
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खाद्य प्रसंस्करण सत्र, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सत्र, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना डिफेंस एंड एयरो स्पेस, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पावर एवं रिन्यूएबल एनर्जी के सत्रों की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए जो सुझाव व प्रस्ताव मिलेंगे, उसे त्वरित गति से क्रियान्वित किया जाएगा।