{"_id":"69ed1a24ee868d601400ec46","slug":"sixth-accused-arrested-in-rs-75-lakh-robbery-case-lucknow-news-c-13-lko1070-1709204-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 75 लाख की लूट में छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 75 लाख की लूट में छठा आरोपी गिरफ्तार
Sun, 26 Apr 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सुमित गुप्ता।
लखनऊ। विभूतिखंड में 75 लाख रुपये की लूट के मामले में क्राइम ब्रांच ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गोमतीनगर विराजखंड निवासी सुमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके पास 2.10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 45 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की थी।
एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि सुमित कुकरैल बंधा के पास पकड़ा गया। उसके खिलाफ 2025 में हजरतगंज थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज है। भागे चल रहे सलमान और राजकुमार की तलाश जारी है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अतुल कुमार, कैंट निवासी विशाल सिंह, इंदिरानगर निवासी राहुल यादव, आकाश यादव और विभूतिखंड निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह है पूरी घटना
यह लूट 4 अप्रैल की शाम को हुई थी। मरकुलिक्स बिजनेस सॉल्यूशन कंपनी के कलेक्शन एजेंट निकुल सिंह होटल सेवी ग्रैंड से 75 लाख रुपये लेकर स्कूटी से निकले थे। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर उनका बैग लूट लिया। निकुल सिंह की तहरीर पर विभूतिखंड थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उस वक्त निकुल सिंह ने बताया कि बैग में 25 लाख रुपये थे। बाद में पता चला था कि बैग में 75 लाख रुपये रखे थे।