फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six thausands sample taken daily till 15th march

निगरानी बढ़ी, 15 मार्च तक छह हजार से अधिक नमूने रोज लिए जाएंगे

Mon, 22 Feb 2021 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Six thausands sample taken daily  till 15th march
15 मार्च तक छह हजार से अधिक नमूने रोज लिए जाएंगे। - फोटो : ??? ?????
महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के दोबारा सक्रिय होेने के चलते राजधानी में स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

अब रोजाना 6,000 से अधिक लोगों के नमूने लेने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 15 मार्च तक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग चलती रहेगी।
कोरोना मरीजों का ग्राफ 10 से नीचे आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का दायरा घटाने का फैसला लिया गया था। यही वजह है कि 15 फरवरी को सिर्फ 4200 के सैंपल लिए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग की रणनीति थी कि धीरे-धीरे नमूनों की संख्या कम की जाएगी। एक मार्च से यह आंकड़ा करीब 1000 पर पहुंच जाएगा, पर इस बीच महाराष्ट्र में फिर से मरीजाें के मिलने के बाद विभाग ने अपनी रणनीति बदली है।
विज्ञापन

राजधानी से रोेजाना सैकड़ों लोगों का महाराष्ट्र आना जाना है। ऐसे में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का दायरा बढ़ा दिया है। अब 15 मार्च तक रोजाना 6000 से अधिक सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आने वालों पर खास निगाह
एसीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि तीन दिन में करीब 4000 से अधिक लोगों की जांच कराई गई है। यह संख्या उन परिवारों के सदस्यों की है जिनके यहां कोई न कोई महाराष्ट्र से लौटा है। जो लोग एयरपोर्ट से आ रहे हैं उनकी जांच कराई जा रही है। मोहल्लों में सर्वे के दौरान जानकारी जुटाई जा रही है कि परिवार में कोई महाराष्ट्र से तो नहीं लौटा है। महाराष्ट्र से लौटने वालों में जिन लोगों के मोबाइल नंबर हैं उन्हें फोन करके हालचाल लिया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति में लक्षण पाए जाने पर पूरे परिवार की जांच कराई जा रही है।
विदेश से लौटने वालों कि 10 दिन तक निगरानी
डॉ. एमके सिंह ने बताया कि विदेश से लौटने वालों की दस दिन तक निगरानी की जा रही है। इस बीच परिवार में किसी भी व्यक्ति के बुखार आने या कोरोना वायरस के लक्षण होने पर तत्काल जांच कराई जा रही है। विदेश से लौटने वालों को भी 10 दिन तक घर में ही रहने की अपील की गई है।

एक नजर में
फरवरी नमूने
17 6149
18 6189
19 6313
20 6382
सप्ताहभर से कोरोना से कोई मौत नहीं
पॉजिटिव मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन सप्ताहभर से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। रविवार को 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें रायबरेली रोड में दो, कैंट में दो, चौक में एक, इंदिरानगर में एक, हजरतगंज में एक जगह पर रोगी पाए गए। इसमें 4 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed