{"_id":"67925e4385287368eb0303a1","slug":"six-temples-completed-in-ram-janmbhoomi-campus-in-ayodhya-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामजन्मभूमि परिसर के छह मंदिरों का निर्माण पूरा, जुलाई तक पूरे हो जाएंगे सभी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामजन्मभूमि परिसर के छह मंदिरों का निर्माण पूरा, जुलाई तक पूरे हो जाएंगे सभी मंदिर
Thu, 23 Jan 2025 09:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:06 PM IST
सार
अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में 18 मंदिरों का निर्माण हो रहा है। इन मंदिरों का निर्माण जुलाई तक पूरा हो जाएगा। छह मंदिरों का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर समेत 18 मंदिरों का निर्माण हो रहा है। इनमें से अब तक छह मंदिरों का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि अन्य मंदिरों के निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। इनमें से किसी मंदिर का 60 फीसदी तो किसी का 70 फीसदी काम हुआ है। सभी मंदिर जुलाई के अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
रामजन्मभूमि परिसर में कुल 18 मंदिर बन रहे हैं। इनमें सप्तमंडपम में सात, परकोटा में छह, तुलसीदास का मंदिर, शेषावतार मंदिर व राममंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना होनी है। तुलसी दास के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परकोटे में बन रहे सूर्य, गणेश, हनुमान, शिव व माता अन्नपूर्णा के मंदिरों में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। जबकि शेष मंदिरों के निर्माण का कार्य लगभग 70 फीसदी तक हुआ है। इसी तरह कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर के सुंदरीकरण का भी काम पूर्ण हो चुका है। सप्तमंडपम में महर्षि वाल्मीकि के मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि सभी मंदिरों के निर्माण का कार्य जुलाई के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिकांश मंदिरों के निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है। जैसे-जैसे मंदिरों का काम पूरा होता जाएगा, मंदिरों में मूर्ति की स्थापना भी कराई जाएगी। राममंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना मार्च में होगी जबकि तुलसीदास के मंदिर में मूर्ति फरवरी के अंत तक स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन