फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six patients died and 307 corona positive found in lucknow

छह मरीजों की मौत, पूर्व सांसद समेत 307 कोरोना संक्रमित, 5426 हुआ मरीजों का आंकड़ा

Fri, 24 Jul 2020 10:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Jul 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
six patients died and 307 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में तीन बुजुर्गों समेत छह कोरोना मरीजों की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें तीन लखनऊ के व तीन दूसरे जिलों के हैं। इसके अलावा उन्नाव के पूर्व सांसद समेत 307 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के मुख्य पर्यवेक्षक समेत आरबीआई के गार्ड और पुलिसलाइन के कई पुलिस कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


वहीं, हजरतगंज स्टेट बैंक के 11 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। सचिवालय में एक कैंटीन कर्मी और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 5426 हो गई है। वहीं, 161 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। राजाजीपुरम निवासी 45 वर्षीय बैंककर्मी की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन


मरीज का इलाज एरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इसी इलाके के 85 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, डायबिटीज व ब्लड प्रेशर से पीड़ित बुजुर्ग को 13 जुलाई को भर्ती कराया गया था। पूर्व में दिल का वॉल्व भी बदला गया था। इसके अलावा गोसाईंगंज निवासी संक्रमित 60 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज को बुधवार को केजीएमयू के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यहां मिले मरीज 

इसके अलावा गोंडा जनपद के जगन्नाथपुरम निवासी 52 वर्षीय पुरुष ने सुबह चार बजे केजीएमयू के कोरोना वार्ड में दम तोड़ दिया। संक्रमण की पुष्टि के बाद इसे 15 जुलाई को भर्ती कराया गया था। केजीएमयू प्रवक्ता के मुताबिक, मृतक डायबिटीज व ब्लड प्रेशर से पीड़ित था।

वहीं, लोहिया संस्थान के कोविड हॉस्पिटल में अयोध्या निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें मंगलवार को भर्ती कराया गया था। इसके अलावा चिनहट निवासी एक संक्रमित युवक ने भी दम तोड़ दिया। केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग का एक कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गया है। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। एक सफाईकर्मी को भी संक्रमण हुआ है।

इंदिरानगर में 18, गोमतीनगर में 16, चिनहट में 15, हजरतगंज में 12, रायबरेली रोड में 12, अमीनाबाद में 11, अलीगंज में 11, आलमबाग में 10, कानपुर रोड में 9, महानगर में 7, चौक में 6, कैंट में 5 कोरोना मरीज मिले हैं। ठाकुरगंज, जानकीपुरम, बाजार खाला, राजाजीपुरम, गोमतीनगर विस्तार, सुशांत गोल्फ  सिटी, गुडंबा, फैजाबाद रोड में चार-चार मरीज, तालकटोरा में दो और काकोरी में एक मरीज मिला है। 

एसबीआई का मुख्यालय दो दिन के लिए बंद

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का हजरतगंज स्थित मुख्यालय दो दिन के लिए कोरोना मरीजों के मिलने के बाद बंद कर दिया गया है। बहुमंजिला इमारत में पहले तल पर रिटेल लोन सेक्शन में करीब 12 लोगों के संक्रमित मिलने पर बैंक ने यह फैसला लिया है। मुख्यालय अब सोमवार से खुलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed