फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six patients died, 485 corona positive found in lucknow

लखनऊः छह मरीजों की मौत, रिकॉर्ड 485 कोरोना संक्रमित मिले, भर्ती का संकट

Fri, 31 Jul 2020 11:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 Jul 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
six patients died, 485 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लखनऊ में गुरुवार को रिकॉर्ड 485 कोरोना मरीज मिले। इसमें आईएमए यूपी के पूर्व प्रेसिडेंट और सूचना आयुक्त की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के सामने भर्ती का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा कोरोना की चपेट में आए छह मरीजों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन


एलडीए में गुरुवार को कोरोना का पहला मामला मिला। एक अमीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। द्वितीय तल पर काम बंद करा दिया गया है। सचिव का कहना है कि एलडीए में अभी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को यह केबिन गेट नंबर दो पर तैयार हो जाएगा। संबंधित अधिकारी वीडियो कॉल पर मौजूद होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा जवाहर भवन के छठे तल पर स्थित चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यालय में तीन कर्मचारी संक्रमित हो गए। वहीं, रिजर्व पुलिस लाइन व डीसीपी पूर्वी के यहां ऑफिस स्टाफ का एक पुलिसकर्मी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा नगर निगम जोन छह के राजस्व निरीक्षक व लिपिक संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलमबाग में 24 नए मरीज सामने आए हैं। गोमतीनगर में 22 पॉजिटिव मरीज मिले। चिनहट में 16, महानगर में 19, बाजार खाला में 15, नाका में 25 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, आशियाना में 18 लोग पॉजिटिव मिले हैं। रायबरेली रोड की दूसरी कॉलोनियों के भी सात लोगों में वायरस मिला है। डालीगंज हसनगंज में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं।

केजीएमयू में पांच मरीजों की मौत 

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को 35 साल के कोरोना मरीज को भर्ती किया गया था। गुरुवार सुबह रेस्पिरेटरी फेल्योर से मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा सुभाष नगर निवासी 71 साल की महिला मरीज की भी गुरुवार दोपहर पौने एक बजे मौत हो गई।

इसके अलावा निशातगंज निवासी बुजुर्ग (60) और बालागंज निवासी 51 वर्ष की महिला की मौत हो गई। इसके अलावा गोसाईंगंज निवासी 51 साल के पुरुष पॉजिटिव थे। गुरुवार शाम को उनकी मौत हो गई। वहीं, रेलवे हॉस्पिटल में बुधवार रात कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घरवालों ने दस हजार रुपये खर्च कर निजी वाहन बुलाया और शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed