{"_id":"5eb3e9e48ebc3e907f18b207","slug":"six-new-patients-found-corona-positive-in-lucknow-whole-kaiserbagh-area-sealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ का पूरा कैसरबाग इलाका सील, पुलिस ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ का पूरा कैसरबाग इलाका सील, पुलिस ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेरा
Thu, 07 May 2020 08:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 May 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
कैसरबाग से लाटूश रोड जाने वाले रास्ते को सील किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कैसरबाग के मछली मोहाल इलाके में बुधवार को छह नए मरीज मिले। इसके बाद पुलिस ने शाम को पूरे कैसरबाग इलाके को सील कर दिया। लाट चौराहे से किसी भी तरह के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
वहीं, बस अड्डे से अमीनबाद जाने वाली रोड समेत पूरे इलाके को हर तरफ से घ्ाेर लिया गया। कैसरबाग के मछली मोहाल इलाके में मिले छह मरीजों में से पांच एक ही परिवार के हैं।
इस परिवार की एक महिला सुल्तानपुर में भर्ती है, जबकि उसकी बेटी मंगलवार को पॉजिटिव पाई गई थी। बुधवार को इनका पड़ोसी भी कोरोना की चपेट में आ गया। इसके साथ राजधानी में मरीजों की संख्या 253 हो गई है, जिसमें 170 यहां के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
कुल मरीजों में कानपुर निवासी महिला भी है। कैसरबाग में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। 03 अप्रैल को यहां तीन मरीज मिले थे। इसके बाद पांच अप्रैल को कैसरबाग में चार मरीजों के साथ इससे सटे मछली मोहाल में 13 साल की बच्ची पॉजिटिव मिली थी। इसकी मां बाराबंकी की रहने वाली है और सुल्तानपुर में भर्ती है।

बच्ची के परिजनों को जीसीआरजी में किया गया था क्वारंटीन
बाराबंकी सीएमओ की सूचना पर बच्ची और उसके परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए थे। अब इस परिवार के पांच लोग और पॉजिटिव मिले। इनमें तीन महिलाएं व दो पुरुष हैं।
वहीं, इस परिवार के पड़ोस में रहने वाले 10 लोगों में से एक युवक पॉजिटिव निकला है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बच्ची के परिजनों को जीसीआरजी में क्वारंटीन किया गया था।
अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, इनके पड़ोस में रहने वाला संक्रमित युवक केजीएमयू में शिफ्ट किया गया है। कानपुर निवासी महिला को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया है।

कई स्थानों पर हटवाई बैरिकेडिंग
शहर के कई स्थानों पर छूट देते हुए बुधवार को बैरिकेडिंग हटवा दी गई। राजधानी में लॉकडाउन लागू कराने के लिए पुलिस ने 300 से अधिक स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी। हालांकि, बुधवार को कई स्थानों से इसे हटा दिया गया।
वीआईपी और पॉश इलाकों में जो बैरिकेडिंग है, उनके अलावा कनेक्टिंग रूट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था वापस ले ली गई है। पुराने लखनऊ में घनी आबादी वाले इलाकों के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास ही सावधानी बरती जा रही है।
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय का कहना है कि अभी तक पूरे शहर के जगह-जगह पर बैरिकेडिंग थी, लेकिन अब उन्हीं इलाकों के आस-पास ध्यान दिया जा रहा है जहां संवेदनशीलता कायम है। बुधवार को कुछ इलाकों से बैरिकेडिंग की व्यवस्था समाप्त की गई है, लेकिन पुलिस की ड्यूटी यथावत रहेगी।