फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six months of yogi sarkar 2.0 completed.

छह माह की हुई योगी 2.0 सरकार: चुनौतियों को किया पार, एजेंडे पर दिया भरोसे का संदेश

Sun, 25 Sep 2022 04:46 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Sep 2022 04:46 PM IST
सार

योगी 2.0 सरकार ने अपने छह महीने पूरे कर लिए हैं। प्रदेश के 37 साल के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब कोई पार्टी दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस आई थी। जानें, कैसा रहा योगी 2.0 का छह महीने का कार्यकाल।

विज्ञापन
Six months of yogi sarkar 2.0 completed.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में 37 साल बाद किसी पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने का इतिहास रचने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नेतृत्व वाली दूसरी सरकार के  छह महीने का कार्यकाल रविवार को पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों के असंतोष, तबादलों को लेकर किरकिरी जैसी चुनौतियों को पार किया तो एजेंडे पर भी लगातार आगे बढ़ने का संदेश दिया। जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए और उत्साह से काम करने का भरोसा देने की कोशिश की है।

विज्ञापन


माफिया और अपराधियों के खिलाफ पहले कार्यकाल से शुरू अभियान में बुलडोजर का प्रहार योगी 2.0 के पहले छह माह में और ज्यादा दमदार दिखा। सरकार ने प्रभावी पैरवी से मुख्तार अंसारी जैसे माफिया को पहली बार एक के बाद एक दो मामलों में सजा दिलाई तो उपद्रवियों एवं दुष्कर्मियों पर और शिकंजा कसने वाले दो कानूनों के निर्माण का रास्ता साफ कराकर कानून-व्यवस्था व भयमुक्त समाज के आश्वासन पर कोई समझौता न करने का भरोसा दिलाया। यही नहीं, आजमगढ़ एवं रामपुर संसदीय सीट के उपचुनाव जीतकर 2024 के लोकसभा चुनाव के नजरिए से रणनीतिक मोर्चे पर अहम कामयाबी हासिल की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: पुष्पेंद्र के प्यार में इशरत से बनी सोनी...जिसके लिए छोड़ा धर्म और घर, अब उसी ने मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भगवान तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा: ‘PWD इंजीनियर तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया'...लिखकर फंदे से झूला ठेकेदार

सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में कई फैसले लिए तो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे जैसे कामों से जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का संदेश दिया है तो बाढ़ व सूखे को लेकर सीएम व सरकार की सक्रियता भी दिखाई है। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाकर और नोएडा के एक प्रकरण में श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर बिना भेदभाव के तत्काल कार्रवाई का संदेश दिया है।

मगर ऐसा नहीं है कि सरकार के सामने चुनौतियां नहीं आईं। नौकरशाही के रवैये व पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे तो मंत्रियों का असंतोष भी सामने आया। तबादलों पर अंतर्कलह सुनाई दी तो उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अपने ही विभाग के अपर मुख्य सचिव से सार्वजनिक हुए मतभेदों ने साख पर सवाल भी खड़े किए। मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे ने भी मुश्किलें बढ़ाईं, मगर सरकार इन सबसे पार पाने में सफल हुई। सीएम योगी ने सभी मंडलों में मंत्रियों को उतारकर यह संदेश दिया कि सरकार को जनता के सरोकारों का ख्याल है तो समस्याओं के निराकरण का इरादा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed