फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six month kid murdered in ritual killing

बच्चे और बकरे के बाद पति की भी बलि!

Sat, 30 May 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानपारा (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, नानपारा (बहराइच) Updated Sat, 30 May 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
six month kid murdered in ritual killing

ननद के छह माह के बेटे को स्वस्थ करने का दावा कर एक महिला ने नानपारा के गुरहिया सरैंया गांव में उसकी बलि चढ़ा दी। फिर उसे जिंदा करने के लिए बकरे की बलि चढ़ाई और उसके बाद अपने पति समेत तीन और बलि मांगने लगी।

विज्ञापन


इससे डरकर ससुरालीजनों ने महिला को एक धर्मस्थल पर छोड़ दिया, जहां से उसके माता-पिता अपने साथ ले गए हैं। परिवार का मामला होने के चलते सभी ने चुप्पी साध ली है। ग्रामीणों से मामला खुला तो परिवारीजन कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी राममिलन की बहू किरन (21) अरसे से झाड़फूंक का काम करती है। किरन का दो वर्षीय बेटा काफी दिनों से अस्वस्थ है। उसे ठीक करने के लिए भी वह पूजा पाठ किया करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवी प्रत‌िमा के सामने दबाया गला फिर काटा बकरा

six month kid murdered in ritual killing

सप्ताह भर पूर्व किरन को पता चला कि सिलेटनगंज निवासी ननद कुमाता पत्नी उत्तम का छह माह का बेटा सोनू बीमार है तो उसने ननद को घर बुलवा लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार रात घर में पूजा-अर्चना शुरू की और फिर सोनू को कमरे में ले जाकर देवी प्रतिमा के सामने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

काफी देर बाद परिवारीजनों को सोनू के मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। इस पर किरन ने बेटे को जिंदा करने का दावा करते हुए बकरे की बलि देने की बात कही। बकरा मंगवा कर किरन ने उसकी भी बलि दी।

इसके बाद किरन ने कहा कि सोनू को जिंदा करने के लिए देवी पति समेत और तीन लोगों की बलि मांग रही हैं। इस पर सहमे परिवारीजन किरन को पकड़कर गांव से बाहर एक धर्मस्थल पर छोड़ आए और उसके मायके सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed