फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six members of the Municipal Corporation Executive retire

Lucknow News: नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य रिटायर

Mon, 02 Jun 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Six members of the Municipal Corporation Executive retire

विज्ञापन



लखनऊ। नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य रविवार को रिटायर हो गए। इनकी जगह पर नए सदस्यों का चुनाव होगा।



रिटायर होने वालों में भाजपा के गिरीश गुप्ता (कार्यकारिणी उपाध्यक्ष), अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रंजीत सिंह व सपा के सुरेंद्र बाल्मीकि हैं। बचे छह सदस्यों में भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्नू, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी, गौरी सावंरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी हैं।

इस तरह रिटायर होते व चुने जाते हैं सदस्य

नगर निगम अधिनियम के तहत कार्यकारिणी सदस्य का कार्यकाल दो साल का होता है। हालांकि, चुनाव के बाद जब पहली बार कार्यकारिणी गठित होती है तो उसके छह सदस्यों को एक साल बाद लॉटरी डालकर रिटायर किया जाता है। इस तरीके से छह सदस्यों को बीते साल रिटायर किया जा चुका है। बचे सदस्यों का दो साल का कार्यकाल एक जून को पूरा हो गया। अब नए सदस्य चुनने के लिए पार्षद, महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद और राज्यसभा सदस्य वोट डालेंगे। चुनाव को लेकर सदन की बैठक इसी सप्ताह बुलाई जाएगी।
विज्ञापन




ये काम करती है कार्यकारिणी



नगर निगम की कार्यकारिणी सरकार की कैबिनेट की तरह महापौर की अध्यक्षता में काम करती है। यह शहर के विकास व नगर निगम के कामकाज से जुड़े नीतिगत, वित्तीय प्रस्ताव पास करती है। नगर निगम के लाइसेंस शुल्क, पार्किंग शुल्क, प्रचार शुल्क पर भी अंतिम निर्णय यही लेती है। सड़क, पार्क या चौराहे के नामकरण के प्रस्ताव भी पहले कार्यकारिणी में पास किए जाते हैं। इसके बाद ही इसे सदन में रखा जाता है। जब तक नए सदस्य नहीं चुने जाते, अधूरी कार्यकारिणी कोई काम नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed