फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six lost 17.25 lakhs in the trap of cyber thugs

Lucknow News: साइबर ठगों के जाल में फंस छह ने गंवाए 17.25 लाख

Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Six lost 17.25 lakhs in the trap of cyber thugs
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने छह लोगों के खातों में सेंध लगाते हुए 17.25 लाख की चपत लगा दी। पीड़ितों ने साइबर क्राइम सेल, हुसैनगंज, चिनहट और गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज निवासी सुभाष चंद्र के मुताबिक, बीते मंगलवार को बिग बाजार शॉपिंग के लिए डेबिट कार्ड की डिटेल भरी थी। कुछ देर बाद ही खाते से तीन बार में 75 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चिनहट के न्यू नंदी विहार कालोनी निवासी फरहत अंजुम का बचत खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। जालसाज ने उनके खाते से दो लोगों के खातों में 3.91 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। गोमतीननगर के विनीत खंड -2 निवासी अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक, फेसबुक पर एक युवती ने विदेशी नागरिक बनकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसने खुद को लंदन का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने डिजिटल मार्केटिंग की बात कहकर एक लिंक भेजकर फंसाया और ट्रेड के नाम पर 11 लाख रुपये ऐंठ लिए।
इसके अलावा विनयखंड -1 निवासी दद्दू प्रसाद को रिवाॅर्ड पॉइंट कैश करने का झांसा कर जालसाज ने एप डाउनलोड करवाया और खाते से 98 हजार रुपये निकल लिए। विजयखण्ड -1 निवासी मो. गयास सिद्दीकी ने बताया कि बेटा एमिटी यूनिवर्सिटी से क्रेडिट ट्रांसफर के बेस पर बीटेक की पढ़ाई करने कनाडा जाना था। उन्होंने कनाडा में रहने के लिए कमरा किराये पर बुक कर 31 हजार रुपये का पेमेंट किया था। बेटा हमजा उक्त पते पर पहुंचा तो पता चला कि उक्त कमरे की जगह खाली प्लाॅट पड़ा है।

जालसाज ने सैन्यकर्मी बनकर ठगे 30 हजार
सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली शीरी नाज के मुताबिक, 11 सितंबर को उनके पास एक जालसाज ने सैन्यकर्मी बनकर वीडियो कॉल की। उसने उनका मकान किराये पर लेने की बात कही। उसने अपने परिवार की फोटो और ट्रांसफर लेटर भी दिखाया। बातचीत के बाद उसने ऑनलाइन किराया भेजने की बात कही। इसके बाद उसने उनके गूगल-पे पर एक रुपये ट्रांसफर भी किया। फिर शीरी नाज के खाते से दो बार में 30 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed