फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six labourers died in Reeva bus accident in Balrampur.

Balrampur: बलरामपुर के छह मजदूरों की रीवा सड़क हादसे में मौत, हैदराबाद से लौट रहे थे, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 22 Oct 2022 06:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Oct 2022 06:25 PM IST
सार

हैदराबाद से सवारियां लेकर आ रही एक बस मध्य प्रदेश के रीवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बलरामपुर के छह मजदूरों की मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Six labourers died in Reeva bus accident in Balrampur.
हादसे में मृत मजदूरों के परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हैदराबाद से दीपावली मनाने के लिए मजदूरों को लेकर बलरामपुर के उतरौला आ रही बस मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में जिले के 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हैं। सूचना पाकर परिजन रीवा रवाना हो गए हैं। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जनपद रीवा की तहसील त्योथर के एसडीएम प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह नेशनल हाईवे संख्या 30 पर हादसा हुआ है। हैदराबाद व अन्य जगहों से यूपी के लोगों को लेकर डबल देकर प्राइवेट बस बलरामपुर के उतरौला जा रही थी। यह बस चढाई से नीचे उतरते समय सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। बस में करीब 56 मजदूर सवार थे। यह लोग दीपावली मनाने के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


घटना में 16 लोगों की मौत हो गई तथा 40 अन्य घायल हो गए। मृतकों में बलरामपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजू अंसारी मोहल्ला सुभाषनगर उतरौला, बस चालक लल्लू मोहल्ला गांधीनगर उतरौला, शमशुद्दीन ग्राम महिली बलरामपुर, अजय ग्राम गायडीह चमरूपुर बलरामपुर, करन अली ग्राम जोकहिया बलरामपुर, दीनानाथ ग्राम जीजाखोर बलरामपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में बलरामपुर के सूरज भगवानदीन, राकेश कुमार, दिनेश यादव, रमेश गुप्ता, घारी, लल्लूराम व विजय बहादुर शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को संजय गांधी मेडिकल कालेज रीवा में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उनके गंतव्य रवाना कर दिया गया है।


बस में लखनऊ, गोंडा, महराजगंज, सिद्घार्थनगर, बस्ती तथा गोरखपुर के यात्री सहित नेपाल के लोग भी सवार थे। घटना की सूचना सभी के परिजनों को दी गई है। उतरौला निवासी राजू के घर घटना को सुनकर कोहराम मचा हुआ है। पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुराहाल है। परिजन तथा रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed