फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six laboratories will be built in three government colleges

Lucknow News: तीन राजकीय काॅलेजों में बनेंगी छह प्रयोगशालाएं

Mon, 27 Feb 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Feb 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Six laboratories will be built in three government colleges
रायबरेली। जिले के तीन राजकीय काॅलेजों में छह प्रयोगशालाएं बनवाई जाएंगी, जिससे विज्ञान के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल की सुविधा मिल सकेगी। यह काम अगले महीने शुरू हो जाएगा। इन छह प्रयोगशालाओं के निर्माण में 87 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले में 41 राजकीय काॅलेज हैं। कई विद्यालयों में प्रयोगशालाएं नहीं हैं। शिक्षकों का संकट भी है। संसाधनों, सुविधाओं और शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को संवारने का काम कराया जा रहा है। इसीलिए सत्र 2022-23 में तीन राजकीय काॅलेजों में छह प्रयोगशाला बनवाने की स्वीकृति मिली है। राजकीय इंटर काॅलेज अटौरा बुजुर्ग में रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सलोन में जीव विज्ञान, राजकीय इंटर काॅलेज डीह में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला बनवाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा अभियान के प्रभारी जिला समन्वयक रत्नेश कुमार ने बताया कि तीन राजकीय काॅलेजों में छह प्रयोगशालाएं बनाने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed