{"_id":"5fcc9a408ebc3ecfaf76c0a9","slug":"six-injured-in-an-accident-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: आमने-सामने भिड़ी कारें, हादसे के बाद भाग रहे स्विफ्ट चालक ने तीन और को कुचला, एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: आमने-सामने भिड़ी कारें, हादसे के बाद भाग रहे स्विफ्ट चालक ने तीन और को कुचला, एक मौत
Sun, 06 Dec 2020 02:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के फतेहपुर रोड स्थित पूरे मगरहन गांव के निकट शनिवार देर रात दो कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों कारों में सवार छह लोगों सहित कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जिनमें से छह की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
देर रात फतेहपुर की ओर जा रही एक कार सामने से शादी समारोह में शामिल होने आ रही एक अन्य कार से भिड़ गई। हादसे में सरौली, डेरापुर कानपुर देहात निवासी सुनील, ज्ञानेंद्र, हेमंत, आयुष व अजय घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्विफ्ट कार का ड्राइवर भागने लगा जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह घटनास्थल के नजदीक के एक ढाबे पर अलाव ताप रहे तीन लोगों को कुचलते हुए पानी के टैंक से जा टकराई।
विज्ञापन
इससे हादसे में कार का ड्राइवर जितेंद्र निवासी मिशिरखेड़ा सहित बेनीमाधवगंज निवासी सर्वेश, पूरेदिरगज मजरे लालूमऊ निवासी रामखेलावन व पूरे नोखेलाल मजरे दरियापुर गांव निवासी सरवन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां छः लोगों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिनमें रामखेलावन की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जरूरी लिखा पढ़ी के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन