{"_id":"67ea4fad32e6f0698f0d5faa","slug":"six-injured-in-an-accident-in-bhadar-in-amethi-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई, परखच्चे उड़े, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई, परखच्चे उड़े, छह घायल
Mon, 31 Mar 2025 01:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, भादर (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, भादर (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:52 PM IST
सार
अमेठी के भादर में दुर्गापुर- अमेठी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़े।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी के भादर में पीपरपुर से गुजरे दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर पीपरपुर के पास सोमवार की सुबह 8:00 बजे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए । हादसे में चालक सहित कार सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों की पहचान सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी कार चालक अमरजीत (25), शांती पाल (55), दुर्गावती पाल (22), सुनील (18), प्रदीप (27) व जैतिक (2) पुत्र सुनील घायल हो गए। कार चालक ने बताया की सभी एक ही परिवार के हैं और चंडिका धाम दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पीआरवी को सूचना देने के साथ एम्बुलेंस बुलवाया । एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भादर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का इलाज कर गंभीर रूप से घायल दुर्गावती पाल व शांती पाल को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया की घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन