{"_id":"68175cc25178645649006e54","slug":"six-ias-transferred-in-uttar-pradesh-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में छह आईएएस अफसरों के तबादले, विशेष सचिव गृह विभाग बने आईएएस ए दिनेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में छह आईएएस अफसरों के तबादले, विशेष सचिव गृह विभाग बने आईएएस ए दिनेश कुमार
Sun, 04 May 2025 05:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 May 2025 05:55 PM IST
सार
यूपी में छह आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। ए दिनेश कुमार को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, कृति राज को उन्नाव जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में रविवार को छह आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव, गृह विभाग बनाया गया है। इसी तरह अविनाश कृष्ण सिंह को वर्तमान पद के साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग का भी प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
आईएएस बृजराज सिंह यादव को राजस्व परिषद लखनऊ में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस विनोद कुमार को विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस कृति राज को उन्नाव जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।