फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six houses, nine bighas of wheat crop burnt in fire

Lucknow News: आग से छह घर, नौ बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 12 Apr 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six houses, nine bighas of wheat crop burnt in fire
अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना, चार मवेशियों की झुलसने से मौत, एक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में विगत 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर छह घरों में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, नौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। साथ ही चार मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई और एक मवेशी घायल है।
सिरसिया के ग्राम छोटी सुईया गांव में बृहस्पतिवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। सीमा चौकी सुईया पर तैनात एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों व अग्निशमनकर्मियों के साथ मिलकर आग को काबू किया। आग की चपेट में आने से लल्लन पुत्र कुंदन व पहलवान पुत्र हसन रजा का घर और किराने की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं शुक्रवार को अज्ञात कारण से आग लगने से सोनवा के पुरखियापुर निवासी पिंकू का की बीघा, गोमती की डेढ़ बीघा व पप्पू की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की सहयोग से आग को काबू किया।
विज्ञापन

इसके अलावा हरदत्त नगर गिरंट के मजरा रामदीन पूरवा निवासी अमेरिका सोनकर के झोपड़ी में आग लग गई। इसमें बंधी एक भैंस, एक पड़वा और दो बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। साथ ही यहां रखा एक पंपिंग सेट, साइकिल भी जल गई। घटना में एक गोवंश भी झुलस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। वहीं सिरसिया के शाहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गांव निवासी सुलेमान, भगेडू, रामफेरन व टहलू का पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग की चपेट में आने से हेमपुर निवासी हरीराम पुत्र कट्टर का घर व भिनगा के खपरीपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में प्रमोद कुमार पुत्र नीबर का घर जल गया। अग्रिकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed