फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six chauraha will be traffic free in Lucknow.

Lucknow: होली तक छह चौराहों को जाम मुक्त करने का लक्ष्य, ये कराए जाएंगे इंतजाम

Sat, 25 Feb 2023 05:54 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Feb 2023 05:54 PM IST
सार

लखनऊ में छह चौराहों को जाम मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूरी योजना बना ली गई है। जानें, क्या होंगे इंतजाम?

विज्ञापन
Six chauraha will be traffic free in Lucknow.
अवध चौराहे पर अक्सर जाम लग जाता है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रशासन व यातायात पुलिस ने छह प्रमुख चौराहों को होली से पहले जाम से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इनमें अहिमामऊ, अवध, पॉलीटेक्निक, दुबग्गा चौराहा, चारबाग व कमता तिराहा शामिल है। एडीसीपी यातायात अजय कुमार के पहले चरण में अहिमामऊ, अवध और पाॅलीटेक्निक चौराहे पर फोकस रहेगा। यहां अस्थायी काम शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दुबग्गा, कमता और चारबाग में सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन


एडीसीपी ने बताया कि अहिमामऊ को आदर्श चौराहा बनाने की योजना है। यहां इंटरसेप्टर, आधुनिक सुविधाओं से युक्त आईलैंड, सफेद पट्टी व जेब्रा लाइन पर ब्लिंकर लगाए जाएंगे। तीन शिफ्ट में यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। चौराहे पर आने वाली हर रोड पर सीसीटीवी कैमरा रहेगा। इसकी निगरानी यातायात मुख्यालय से होगी। चौराहे पर स्पीडो मीटर भी लगेगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी सभी छह चौराहों का निरीक्षण कर डिवाइडर की चौड़ाई कम करेगा। सड़क की इंजीनियरिंग में सुधार होगा। अनावश्यक कट बंद किए जाएंगे। चौराहे के बीच आईलैंड व पार्क के घेरे को कम किया जाएगा। चौराहे व आसपास की सड़कों के बीच व मोड़ पर लगे खंभे हटाए जाएंगे। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। चौराहे से 50 मीटर पहले व चौराहे पर शाइन एज लगाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर रफ्तार को दिखाने के लिए डिस्प्ले स्क्रीन भी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध चौराहा पर बनेगी लेफ्ट टर्न
अवध चौराहा पर ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने मंडलायुक्त को कार्ययोजना साझा की। अधिकारियों ने बताया कि चौराहे पर लेफ्ट टर्न के अलावा अतिरिक्त चौड़ाई देने पर काम होगा। इसके अलावा डिवाइडर में भी जरूरी बदलाव किए जाएंगे। मंडलायुक्त ने पाॅलीटेक्निक और अहमामऊ चौराहे की भी कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed