फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six arrested in case of scam in prasad institute of medical science.

प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में घपला मामले में पूर्व जज सहित छह गिरफ्तार

Fri, 22 Sep 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
six arrested in case of scam in prasad institute of medical science.
- फोटो : सांकेतिक चित्र

मानकों की अनदेखी पर काली सूची में डाले गए लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज का केस रफा-दफा कराने के मामले में हाईकोर्ट के पूर्व जज समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा हाईकोर्ट के पूर्व जज इसरत मसरूर कुद्दुसी, प्रसाद एजुकेशनल ट्रस्ट के बीपी यादव एवं पलाश यादव, भुवनेश्वर के बिचौलिए विश्वनाथ अग्रवाल, हवाला ऑपरेटर रामदेव सारस्वत और भावना पांडे को जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां से सभी को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। सभी से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पूर्व जज कुद्दूसी के लखनऊ में हजरतगंज स्थित आवास पर लगातार दूसरे दिन ओर फैजाबाद में भी छापा मारा। साथ ही बीपी यादव और पलाश यादव के ठिकानों से कुछ पेपर सीबीआई अपने साथ ले गई है। जांच एजेंसी ने बुधवार को दिल्ली, लखनऊ व भुवनेश्वर समेत नौ स्‍थानों पर तलाशी और छापेमारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन


एजेंसी ने इस डील के लिए दिल्ली के चांदनी चौकी के हवाला ऑपरेटर के यहां से ले जाए जा रहे एक करोड़ रुपये भी बरामद किए थे।

आरोपियों के बीच हुई 88 कॉल
सीबीआई का दावा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं। कोर्ट में सीबीआई ने बताया कि आरोपियों के के बीच 88 कॉल हुई हैं। बतौर सुबूत कॉल रिकॉर्ड की डिटेल भी कोर्ट में पेश की गई। एजेंसी ने बताया कि हवाला कारोबारी के जरिए केस में पैसे का लेनदेन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बोले, अयोध्या मामले में गवाह हैं पूर्व जज, इसलिए परेशान किया जा रहा

six arrested in case of scam in prasad institute of medical science.

पूर्व जज इसरत मसरूर कुद्दुसी के भाई नुसरत कुद्दसी का कहना है कि यह न्यायपालिका पर हमला है। सरकार हमें परेशान करना चाहती है। भाई ने पूरे जीवन ईमानदारी से काम किया। फिर भी सरकार उन्हें फर्जी मामले में फंसाना चाहती है। अयोध्या बाबरी ध्वंस मामले में वे खुद गवाह हैं। हो सकता इसी बहाने दबाव बनाया जा रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed