फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six arrested before sepoy recruitment examination.

41,520 सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की साजिश में छह गिरफ्तार, देर रात तक एसटीएफ ने मारे छापे

Mon, 18 Jun 2018 08:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jun 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
 six arrested before sepoy recruitment examination.
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

41,520 सिपाहियों की सोमवार व मंगलवार को होने वाली भर्ती परीक्षा से एक दिन पहले रविवार को पुलिस ने ब्लूटुथ डिवाइस के जरिए नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गोरखपुर व इलाबाद में तीन-तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने परीक्षा पास कराने के लिए विभिन्न जिलों के कई छात्रों से 5-5 लाख रुपये लिए हैं। इनके पास से लाखों की नकदी, दर्जनों अभ्यर्थियों के परिचय पत्र और ब्लूटुथ डिवाइस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


इलाहाबाद : पेपर की फोटो बाहर भेजकर सॉल्व कराने की थी साजिश
इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी और परीक्षा के नोडल इंचार्ज पूर्णेंदू सिंह ने खुफिया जानकारी पर रविवार को फूलचंद्र पटेल, मनीष यादव और अजय यादव को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया। फूलचंद्र गिरोह का सदस्य है जबकि अभ्यर्थी मनीष व अजय उससे डिवाइस लेने आए थे।
विज्ञापन


फूलचंद्र ने पुलिस को बताया कि छात्रों को एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मुहैया कराई जानी थी। छात्र इसके जरिए परीक्षा हाल से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर बाहर भेजते। सवालों के जवाब उसी डिवाइस से भेजा जाता। इसके लिए छात्रों से 5-5 लाख रुपये वसूले गए थे। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, दो ब्लुटुथ डिवाइस व डिवाइस बैट्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टरमाइंड देवकीनंदन की तलाश
फूलचंद्र ने बताया का इस गिरोह का मास्टरमाइंड सोरांव का देवकीनंदन वर्मा है। गिरोह में शिक्षक सुधीर कुमार यादव व सुल्तानपुर का राधेश्याम पांडेय भी शामिल हैं। सभी की तलाश की जा रही है।

गोरखपुर में देर रात तक एसटीएफ की छापेमारी

 six arrested before sepoy recruitment examination.
गिरफ्तार आनंद यादव व अनिल गिरि। - फोटो : amar ujala

एसटीएफ ने गोरखपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के सॉल्वर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ कें एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि यह गिरोह अभ्यर्थियों से पैसा लेकर परीक्षा में सेंध लगाने वाले थे। गिरफ्तार मुन्ना भाइयों में गैंग का मास्टर माइंड अनिल गिरि, सॉल्वर आनंद यादव और परीक्षार्थी अमरनाथ यादव शामिल हैं। गैंग के पास से चार लाख रुपये की नकदी और दर्जनों अभ्यर्थियों के आई कार्ड बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed