{"_id":"66d20f7a94ae4e8f96071a5a","slug":"situation-worsened-after-flood-approach-road-and-four-lane-also-in-bad-condition-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106485-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाढ़ के बाद बिगड़े हालात, संपर्क मार्ग और फोरलेन भी खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाढ़ के बाद बिगड़े हालात, संपर्क मार्ग और फोरलेन भी खस्ताहाल
Fri, 30 Aug 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में विगत माह आई बाढ़ व कटान के निशान अब भी बाकी हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग व पटरियों की मरम्मत न होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। यह स्थिति सिर्फ संपर्क मार्ग ही नहीं मुख्य मार्गों की भी है। आए दिन राहगीर व वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विगत माह राप्ती नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण भंगहा मोड़ से मल्हीपुर जाने वाला भंगहा मधवापुर घाट मार्ग कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गया था। यह स्थिति भिनगा परसा, कानी बोझी जमुनहा, मल्हीपुर बदला सहित भिनगा बहराइच फोरलेन व भिनगा सिरसिया लक्ष्मणपुर डबल लेन मार्ग व बौद्ध परिपथ का भी है।
इनकी पटरियां क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मार्ग के नीचे की मिट्टी भी बह गई है। इससे भिनगा इकौना मार्ग भी अछूता नहीं है। जिसकी मरम्मत न होने के कारण वाहनों के पलटने का खतरा हो गया है। वहीं रात में होने वाली बरसात के कारण कब कोई बड़ी घटना घट जाए। इसकी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इससे गांवों के मुख्य व संपर्क मार्ग भी अछूते नहीं हैं। इस बारे में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्रा बताते हैं कि क्षतिग्रस्त मार्गों की सूची तैयार कराई जा रही है ताकि उनकी मरम्मत हो सके।