{"_id":"6805e587f0c3a1e4cb08e1a7","slug":"sitapur-two-teenagers-returning-after-playing-band-at-a-wedding-were-crushed-to-death-by-a-truck-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: शादी में बैंड बजाकर वापस लौट रहे दो किशोरों की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: शादी में बैंड बजाकर वापस लौट रहे दो किशोरों की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 21 Apr 2025 12:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:09 PM IST
सार
सीतापुर के रामकोट में दो किशोरों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वो शादी में बैंड बजाकर साईकिल से घर वापस लौट रहे थे। वीभत्स हादसे से परिजन बदहवास हैं।
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर हुई किशोरों की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के रामकोट के लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक से कुचलने से दो किशोरों की मौत हो गई। रविवार देर रात रामकोट इलाके के इंदिरा नगर निवासी राजकुमार (16) और सौरभ (15) किसी शादी समारोह में बैंड बाजा बजाकर साईकिल से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में कटीली पेपर मिल के पास सीतापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन घायल किशोरों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामजीलाल सुमन के जरिये दलितों में पैठ बढ़ाएगी सपा, धार्मिक के बजाय जातीय ध्रुवीकरण को मिल रहा बल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूरा प्रदेश गर्मी की चपेट में, 13 जिलों में तापमान 40 के पार; बुंदेलखंड के साथ इन इलाकों में लू की चेतावनी
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पड़ोसी ही थे। यदि किसी शादी समारोह में काम मिल जाता था तो वे परिवार के भरण पोषण के लिए चले जाते थे। इस वीभत्स हादसे को लेकर परिजन बदहवास हैं।
प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश राय ने बताया कि कटीली चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह ने ट्रक को मौके से पकड़ लिया है। चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन