{"_id":"66953e758e165dbd1a0fb06b","slug":"sitapur-the-groom-did-not-get-a-good-cot-and-chairs-so-the-wedding-procession-returned-citing-lack-of-welcom-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: दूल्हे को नहीं मिली अच्छी चारपाई और कुर्सियां, तो स्वागत में कमी बता लौटाई बारात, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: दूल्हे को नहीं मिली अच्छी चारपाई और कुर्सियां, तो स्वागत में कमी बता लौटाई बारात, पुलिस को दी तहरीर
Mon, 15 Jul 2024 08:51 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:51 PM IST
सार
groom returned the wedding: सीतापुर में दूल्हे को अच्छी चारपाई और कुर्सियां नहीं मिलने पर उसने बारात लौटा दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। वह इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
नाराज दूल्हे ने लौटाई बारात।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी बारात के स्वागत में कमी रह गई, तो द्वार पूजन के बाद दूल्हा बारातियों के संग बिना फेरे के वापस चला गया। लड़की पक्ष की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गयी। बारात वापस चले जाने पर दुल्हन के पिता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के चौखड़िया निवासी जयराम की पुत्री प्रेमवती का विवाह हरदोई के कोतवाली देहात गांव के बन्नई निवासी मिश्रीलाल के पुत्र विकास के साथ तय हुआ था। चौदह जुलाई को बरात आनी थी। सुबह से लड़की पक्ष के लोग विवाह की तैयारियों में जुटे थे। शाम को बारात भी आ गयी।
विज्ञापन
उनको नाश्ता कराया गया। द्वारपूजन भी हो गया जिसके बाद बराती व दूल्हे ने अपने स्वागत में चारपाई व कुर्सियों के ना होने की बात कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। हालांकि लड़की पक्ष के लोगों ने फौरन कुर्सियों का इंतजाम किया लेकिन तब तक बात बिगड़ चुकी थी। पहले एक एक कर बराती वहां से चले गये बाद में दूल्हा भी बिना फेरे के वापस चला गया।
विज्ञापन
पता लगते ही लड़की के पिता ने यूपी 112 को सूचित किया। तब तक सभी बराती जा चुके थे। लड़की के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। एसओ पिसावां वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर घटना सही है तो जांच कर कार्यवाही की जायेगी।