Sitapur News : पुलिस चौकी में फरियादी को गाली देते हुए दरोगा का वीडियो वायरल
चौकी पर मौजूद एक दरोगा पीड़ित पक्ष से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने इस दौरान उसका एक वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विस्तार
सीतापुर जिले में एक पुलिस चौकी पर आए पीड़ितों के साथ दरोगा द्वारा अभद्र भाषा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दरोगा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो की जांच करा कर कार्रवाई की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें चौकी पर मौजूद एक दरोगा पीड़ित पक्ष से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने इस दौरान उसका एक वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र की चौकी का होना बताया जा रहा है। मिश्रिख इंस्पेक्टर राकेश सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।