फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur News: Villagers tied the lover to a tree and beat him up to meet his girlfriend

Sitapur News : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पेड़ में बांधकर पीटा, पुलिस छुड़ाकर थाने लाई

Wed, 31 Aug 2022 10:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 31 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

थाना क्षेत्र की एक युवती से पड़ोस के गांव का रहने वाला युवक प्रेम करता है। दोनों अक्सर चोरी छिपे मिलते रहते थे। ग्रामीणों को युवक पर पहले से शक था।

विज्ञापन
Sitapur News: Villagers tied the lover to a tree and beat him up to meet his girlfriend
पेड़ से बांधकर पिटाई करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर में पिसावा थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को भारी पड़ गया। प्रेमी पर जैसे ही गांव वालों की नजर पड़ी उन्होंने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर प्रेमी को थाने ले आयी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की एक युवती से पड़ोस के गांव का रहने वाला युवक प्रेम करता है। दोनों अक्सर चोरी छिपे मिलते रहते थे। ग्रामीणों को युवक पर पहले से शक था। इसी बीच बुधवार की दोपहर को युवक प्रेमिका से मिलने आया था लेकिन इस बार ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गयी और उन्होंने प्रेमिका के परिजनों के साथ मिलकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद काफी ग्रामीण मौके पर जुट गये और प्रेमी को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। सूचना लगते ही मौके पर पहुची पुलिस ने प्रेमी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आयी। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया दोनो पक्षो की तरफ से सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed