फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur Murder Case: Police takes Ajit SIngh on remand and interrogated.

परिवार के छह लोगों की हत्या: अजीत को रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ, एसपी ने बदला विवेचक

Fri, 31 May 2024 12:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 31 May 2024 12:19 AM IST
सार

अनसुलझे सवालों के जवाब जानने के लिए पल्हापुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजीत सिंह को पुलिस ने रिमांड पर लिया। उसे घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Sitapur Murder Case: Police takes Ajit SIngh on remand and interrogated.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में बीती 10 मई को अजीत सिंह ने अपनी मां, भाई, भाभी व तीन बच्चों की नृशंस हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अजीत को एक दिवसीय रिमांड पर लिया और पल्हापुर पहुंची। वहां पुलिस टीम ने अनसुलझे सवालों का जवाब तलाशा।

विज्ञापन


टीम करीब एक घंटा घर के अंदर अजीत से पूछताछ करती रही। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने इस घटना से शुरुआत से ही सवालों के घेरे में रहे एसएचओ रामपुर मथुरा महेश चंद्र पांडेय से विवेचना वापस ले ली है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि इस मामले की विवेचना एसएचओ रामपुर मथुरा महेश चंद्र पांडेय से लेकर एसएचओ सदरपुर व सह विवेचक रामकोट एसआई कृष्ण चंद्र पांडेय को सौंपी गई है। यह दोनों इस मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट देंगे। 
विज्ञापन


वहीं, अनसुलझे सवालों के जवाब जानने के लिए पल्हापुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिमांड पर लिया। पुलिस के मुताबिक उसे एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। थाना रामपुर मथुरा के गांव पल्हापुर निवासी अजीत सिंह ने बीती 10 मई की रात अपने परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी थी। जिसमें उसका भाई अनुराग, भाभी प्रियंका, मां सावित्री समेत दो भतीजी अस्वी, आर्ना और एक भतीजा आद्विक शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अजीत ने पूरी घटना को अनुराग की तरफ मोड़ दिया था। उसने बताया था कि अनुराग ने अपने परिवार की हत्या की फिर खुद को गोली मार ली थी। पूरे घटनाक्रम में कई ऐसे अनसुलझे सवाल थे। जिसके जवाब पुलिस को नहीं मिल सके थे। आरोपी को जेल भेजने के बाद काफी दिनों से उसको रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही थी। जिसके बाद बृहस्पतिवार को अजीत को पुलिस रिमांड पर लाया गया। सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि अजीत से पूछताछ की है। उसे घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ करने के बाद वापस कारागार में दाखिल करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed