फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Mother, daughter and niece crossing the road trampled by vehicle, uproar over the death of three people of the same family

सीतापुर : सड़क पार कर रहीं मां-बेटी और भतीजी को वाहन ने रौंदा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम

Tue, 26 Apr 2022 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 26 Apr 2022 07:11 PM IST
सार

एसओ अटरिया सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर तीन लोगों की मौत हो गई है। कार चालक का पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sitapur: Mother, daughter and niece crossing the road trampled by vehicle, uproar over the death of three people of the same family
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतापुर में थाना अटरिया इलाके में शादी समारोह से लौट रहीं मां-बेटी और भतीजी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। चाची-भतीजी ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि मृतका की बेटी की मौत जिला अस्पताल में हुई है। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। अटरिया इलाके के खेरिया निवासी मन्नो देवी (35) पत्नी अयोध्या प्रसाद अपनी भतीजी रजनी उर्फ अंजली (8) पुत्री शकटू, बेटी राखी (5) के साथ इलाके के रेवानकला में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अटरिया इलाके में नेशनल हाईवे के निकट एक पेट्रोल पंप पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मन्नो और अंजली की मौत हो गई। सिधौली सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जबकि, राखी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मंगलवार की शाम को राखी की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एसओ अटरिया सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर तीन लोगों की मौत हो गई है। कार चालक का पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed