{"_id":"6278caacedd84b16592fb980","slug":"sitapur-middle-aged-man-beaten-to-death-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : अधेड़ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : अधेड़ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 09 May 2022 01:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 May 2022 01:35 PM IST
सार
थाना इलाके के गांव हसनापुर निवासी परवन लाल 55 सोमवार सुबह करीब 8 बजे साइकिल से खेत में घास काटने गया था। इसी दौरान गांव के ही राम सागर ने उस पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीतापुर में थाना पिसावा इलाके में सोमवार सुबह घास काटने गए एक वृद्ध को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
थाना इलाके के गांव हसनापुर निवासी परवन लाल 55 सोमवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से खेत में घास काटने गया था। इसी दौरान गांव के ही राम सागर ने उस पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। लाठी-डंडों की मार से परवन लाल लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ महोली अमन सिंह एसओ पिसावा भानु प्रताप सिंह पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया गांव के ही राम सागर के खिलाफ मृतक के भाई ने तहरीर दी है। केस दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन