{"_id":"6194b2744cc4b17de1037da7","slug":"sitapur-farmer-guarding-the-crop-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : फसल की रखवाली कर रहा किसान जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : फसल की रखवाली कर रहा किसान जिंदा जला
Wed, 17 Nov 2021 01:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:12 PM IST
सार
ग्रामीणों के अनुसार, अनिल खाने पीने का शौकीन था। मंगलवार रात उसने शराब पी रखी थी और मछली बना खाकर खेत पर ही रखे खोखे में लेटा था। कुत्ते के आने की वजह से खोखे को अंदर से बंद कर लिया। गैस सिलेंडर फटने से आग लगने के कयास लगाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर में थाना पिसावां क्षेत्र के में खेत पर फसल की रखवाली करते समय खोखे में सो रहा युवक जिंदा जला गया। आग लगने का कारण खोखे में रखा गैस सिलेंडर बताया जा रहा है। मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुरेपुर गांव के बाहर मनोज वर्मा निवासी कैथोलिया कोतवाली मिश्रिख का 50 बीघा खेत है, जिसमे समरसेबल लगा है। सरसों की फसल है। मनोज मौजूदा स्थित में लखनऊ में रहता है।
विज्ञापन
खेत व समरसेबल की रखवाली के लिये अपने रिश्तेदार अनिल कुमार (45) पुत्र गोपीचंद निवासी चिकनाजती थाना धौरहरा जिला लखीमपुर खीरी को लगा रखा था, जो खेत मे ही रखे खोखे में रहता था ।उसी में वर्तन गैस सिलेंडर व चूल्हा व राशन रखता था। तीन सौ फिट सिंचाई पाइप भी खोखे में रखी थी। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल खाने पीने का शौकीन था। मंगलवार रात उसने शराब पी रखी थी और मछली बना खाकर खेत पर ही रखे खोखे में लेटा था। कुत्ते के आने की वजह से खोखे को अंदर से बंद कर लिया। गैस सिलेंडर फटने से आग लगने के कयास लगाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम द्रष्टया गैस सिलेंडर फटने से आग लगना प्रतीत हो रहा है। क्योंकि मौके पर पांच किलो वाला गैस सिलेंडर फटा मिला है। शव को पीएम के लिये भेजकर म्रतक के परिजनों व खेत मालिक को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन