{"_id":"60a68e24e20e151a7c5b0a3b","slug":"sitapur-drunken-youths-beat-up-sister-and-mother-attempt-to-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : नशे में धुत युवकों ने की बहन और मां की पिटाई, जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : नशे में धुत युवकों ने की बहन और मां की पिटाई, जलाने का प्रयास
Thu, 20 May 2021 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 May 2021 09:58 PM IST
सार
सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में नशे में धुत होकर दो सगे भाइयों ने पहले मां और बहन की पिटाई की फिर उन्हें जलाने का भी असफल प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में नशे में धुत होकर दो सगे भाइयों ने पहले मां और बहन की पिटाई की फिर उन्हें जलाने का भी असफल प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने शोर होने पर दोनों को पकड़कर पेड़ से बांधकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गयी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद कस्बे के दक्षिण मोहल्ले वार्ड-7 में जाकिर अली बाबा का परिवार रहता है। जाकिर बाबा की मृत्यु हो चुकी है। उनके तीन लड़के हैं, जिनमें दो लड़के जाबिर उर्फ भोला व सिराज अख्तर उर्फ छोटू नशेड़ी किस्म के हैं। बुधवार रात करीब 8:45 बजे दोनों नशेड़ी भाइयों का तीसरे भाई मेराज अख्तर से बाइक मांगने पर विवाद हो रहा था, जिसमें मां व बहन के हस्तक्षेप के कारण मां जाकिरा(65) व बहन जलीसुन(35) की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्हें जलाने का असफल प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गये और दोनों को घर से बाहर पेंड़ से बांध दिया। पुलिस को सूचना दी।देबियापुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से खोलकर अपने साथ थाने ले गयी। ग्रामीणों ने बताया कि यह दोनों नशा करते हैं। जमीन के लिये आये दिन गाली गलौज और मारपीट करते रहते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन