{"_id":"66574df63de7fe198b0ce564","slug":"sitapur-child-s-body-taken-out-from-grave-after-eight-days-post-mortem-will-be-done-mother-accused-sister-i-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया बच्चे का शव, होगा पोस्टमार्टम, मां ने लगाया देवरानी पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया बच्चे का शव, होगा पोस्टमार्टम, मां ने लगाया देवरानी पर हत्या का आरोप
Wed, 29 May 2024 09:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 29 May 2024 09:17 PM IST
सार
Sitapur:सीतापुर में एक अजीब घटना घटी हैं। यहां 22 मई की रात को सात माह के एक बच्चे की मौत हो गई थी। तब उसे दफना दिया गया था। एक नाटकीय घटनाक्रम में उसके शव को निकाला गया।
विज्ञापन
कब्र से खोदकर निकाला गया शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बीती 22 मई को सात माह के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की मां ने अपनी देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, मृत बच्चे को दफना दिया गया था। बुधवार को मजिस्ट्रेट के आदेश पर मृतक अरहान का आठ दिन बाद कब्र से शव निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी कैसरजहाँ पत्नी सलीम ने 24 मई को कोतवाली महमूदाबाद में प्रार्थना पत्र देकर अपनी देवरानी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पीड़िता के मुताबिक बीती 22 मई की रात वह अपने घर की छत पर अपने सात माह के बेटे अरहान के साथ सो रही थी। उसी जगह पर उसकी देवरानी कैसरजहाँ पत्नी कलीम भी लेटी थी।
रात में जब उठी तो देखा कि पास में सोया हुआ बेटा अरहान गायब है। उसकी तलाश की तो अरहान मोबीन बेकरी वाले के घर के बाहर बने चबूतरे पर पड़ा मिला। पास जाकर देखा तो उसमें जान नहीं थी। उसने देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने कैसर जहाँ पत्नी कलीम के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
बुधवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह के आदेश पर तहसीलदार सुरभि, नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव, लेखपाल सुशील गौड़ , इंस्पेक्टर अनिल सिंह चौहान, कस्बा इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह व मृतक के परिजनों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करवाकर अरहान के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।