{"_id":"693a4cdf88967e3f26039ba7","slug":"sitapur-bus-collides-with-truck-parked-on-the-roadside-in-fog-four-injured-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: धुंध में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, चार घायल, एक महिला की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: धुंध में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, चार घायल, एक महिला की हालत नाजुक
Thu, 11 Dec 2025 11:28 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:28 AM IST
सार
सीतापुर की लहरपुर कोतवाली में हुए एक हादसे में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। वहीं, एक महिला की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह धुंध के कारण एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार चालक सहित तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को सीएचसी ले जाया गया है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के अनुसार यह बस तंबौर से आ रही थी। लालपुर मंडी के पास हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
घायलों का विवरण: बस में सवार खलीकुन निशा पत्नी इस्लाम (45 वर्ष) निवासी काशीपुर मल्लापुर थाना तंबौर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं, रोशन पुत्र महेश (49 वर्ष ) निवासी अज्जयपुर थाना तंबौर, मनसुखा पुत्र देवकी (45 वर्ष) सकरन, प्रेम सागर पाण्डेय पुत्र राधे लाल (66 वर्ष) निवासी पलौली थाना सकरन को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां सभी का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन