फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Brother and sister die under suspicious circumstances in Nilgaon, snake bite suspected

Sitapur: नीलगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में भाई बहन की मौत, सर्प दंश का अंदेशा

Wed, 06 Aug 2025 11:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Aug 2025 11:38 AM IST
सार

सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक भाई-बहन की मौत हो गई। अनुमान है कि दोनों की मौत सर्प दंश से हुई है।

विज्ञापन
Sitapur: Brother and sister die under suspicious circumstances in Nilgaon, snake bite suspected
मामले की जानकारी पर एकत्र हुए लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार देर रात मासूम भाई बहन की मौत हो गई। यह मौत सर्प दंश से बताई जा रही है। अटरिया के नीलगांव निवासी दीपू कनौजिया मंगलवार रात अपने दो पुत्र मानू और शिवांश व पुत्री वैश्वनवी तथा पत्नी मीरा के साथ कमरे में बिस्तर पर लेटे थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पांच बजे देखा उनकी पुत्री वैश्वनवी (12वर्ष) व बेटा मानू (9वर्ष) अचेत अवस्था में हैं।  जिससे चीख पुकार मच गयी। परिजन दोनों को क्षेत्र के सिधौली स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उच्च वेतन वाली नौकरियों का हब बनेगा लखनऊ-कानपुर कॉरिडोर, कम से कम दो लाख हाई प्रोफाइल जॉब देने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जिस थानेदार की छत्रछाया में बढ़ा छांगुर... उसने लखनऊ में खरीदी करोड़ों की जमीन; जमीनों पर कराया था कब्जा


प्रथमदृष्टया लोगों ने बताया कि सर्प दंश से मौत होना लग रहा है। परिवार व गांव के लोगों द्वारा खोजबीन की गयी पर कोई सांप घर में नहीं मिला। घटना से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। अटरिया थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी लोगों से मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed