फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Azam Khan's son and wife meet to him in jail.

Sitapur: जेल में आजम खान से पत्नी-बेटे ने की मुलाकात, बाहर निकल कर बेटे ने दिया ये बयान

Sun, 22 Sep 2024 07:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 Sep 2024 07:38 AM IST
सार

आजम खान से मुलाकात के बाद बेटे अदीब ने बताया कि आजम खान जेल मैनुअल के अनुसार जेल में रह रहे हैं। जेल चाहे सोने की हो या लोहे की हो, जेल तो जेल ही होती है। 

विज्ञापन
Sitapur: Azam Khan's son and wife meet to him in jail.
मुलाकात के बाद बाहर निकलतीं आजम खान की पत्नी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिला कारागार में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से उनकी पत्नी व बेटे ने मुलाकात की। रामपुर से उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अदीब खां ने सीतापुर आकर मुलाकात की है। शनिवार को जेल में मुलाकात के दौरान उनके साथ रामपुर की चेयरमैन फातिमा जबीं भी मौजूद रहीं। जेल में करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात के बाद पत्नी और बेटा बाहर आए।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद बेटे अदीब ने बताया कि आजम खान जेल मैनुअल के अनुसार जेल में रह रहे हैं। जेल चाहे सोने की हो या लोहे की हो, जेल तो जेल ही होती है। बताया कि आजम खान जल्द ही बाहर आएंगे। उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है, सभी लोग बराबर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं,  आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा ने बताया कि जेल में आजम का स्वास्थ्य अच्छा है। हम लोगों ने उनसे मुलाकात की है। न्यायपालिका पर भरोसा है जल्द ही वह बाहर आएंगे। आजम खां जिला कारागार में लंबे समय से बंद हैं। मुलाकात के दौरान पत्नी और बेटे ने उन्हें दवाइयों के अलावा कुछ पुस्तके भी भेंट की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed