{"_id":"671651697775f9bd2807f4db","slug":"sitapur-azam-khan-meets-to-his-wife-and-son-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: जेल में पत्नी व बेटे ने की आजम खान से मुलाकात, आधे घंटे के लिए दिया गया था समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: जेल में पत्नी व बेटे ने की आजम खान से मुलाकात, आधे घंटे के लिए दिया गया था समय
Mon, 21 Oct 2024 06:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Oct 2024 06:34 PM IST
सार
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से उनकी पत्नी व बेटे ने मुलाकात की। मुलाकात के लिए उन्हें करीब आधे घंटे का समय दिया गया था।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेल में बंद सपा नेता आजम खान से सोमवार को उनकी पत्नी व बेटे ने मुलाकात की। सामान्य मुलाकातियों के साथ ही उन्होंने मुलाकात कर आजम खान का हाल जाना। फिर दोनों रामपुर के लिये रवाना हो गये। जेल अधीक्षक एसके सिंह के मुताबिक करीब एक साल से जिला कारागार में सपा नेता आजम खान बंद हैं। सोमवार को उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बड़े बेटे अदीब ने मुलाकात की।
नियमानुसार पर्ची लगाने के बाद करीब आधा घंटा तक मुलाकात चली। इस दौरान बेटे अदीब ने उनको दैनिक रूटीन में इस्तेमाल किये जाने वाला सामान व किताबें भी दी हैं। अधीक्षक के मुताबिक जेल में आजम की हालत फिलहाल सामान्य है। सिर्फ दो लोगों ने ही उनसे मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि जेल के बाहर कई सपा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जो रामपुर से आए थे।
ये भी पढ़ें - करवाचौथ पर बाजार हुआ मालामाल: एक दिन में करोड़ की घड़ियां बिकीं, मोबाइल फोन और ज्वैलरी भी खूब बिकी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इस रणनीति से सपा के पीडीए फॉर्मूले की काट निकालेगी भाजपा...ये भ्रम मिटाकर गठबंधन को पटखनी देने का है प्लान
तय हो चुके हैं आरोप
बीते शनिवार को ही आजम खान रामपुर की कोर्ट में पेशी पर रवाना हुए थे। एमपीएमएलए कोर्ट में उनकी सुनवाई हुई थी, जहां गवाह को धमकाने के मामले में उन पर आरोप तय हो चुके हैं।