फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Attempted kidnapping of class 11 student, three arrested

सीतापुर : 11वीं की छात्रा के अपहरण का प्रयास, तीन गिरफ्तार

Mon, 29 Nov 2021 01:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 Nov 2021 01:15 PM IST
सार

एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया की छात्रा के अपहरण के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Sitapur: Attempted kidnapping of class 11 student, three arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

घर से स्कूल जा रही छात्रा का सवारी वाहन से तीन युवकों ने अपहरण किया। छात्रा के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ पुलिस के हवाले किया। घटना बड्डूपुर थाने की चौकी क्षेत्र की है। सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव निवासी 11वीं की छात्रा भगौली स्थित एक इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में टाटा मैजिक सवार सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र निवासी गोविंद लाल कैश मोहम्मद व एक अन्य छात्रा का अपहरण कर लिया।  
विज्ञापन


छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने वाहन को रोक अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस अपहरण के आरोपियों को पकड़ कर चौकी ले आई। जहां पर पहुंच ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया की छात्रा के अपहरण के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed