{"_id":"6887633422733967270be83e","slug":"sitapur-allegation-of-rejection-of-nomination-of-sp-candidate-of-misrikh-in-civic-by-election-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: निकाय उपचुनाव में मिश्रिख के सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज करने का आरोप, नाम बदलने का मामला आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: निकाय उपचुनाव में मिश्रिख के सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज करने का आरोप, नाम बदलने का मामला आया सामने
Mon, 28 Jul 2025 05:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:17 PM IST
सार
मिश्रिख में नगर निकाय चुनाव में सपा की प्रत्याशी ने पर्चा खारिज करने का आरोप लगाया है। हालांकि, उनके बिना गजट से अपना नाम बदलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के मिश्रिख में नगर निकाय चुनाव में सोमवार को अचानक एक अनोखा मोड़ आया है। भाजपा प्रत्याशी की टक्कर में उतरी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रामदेवी ने सत्ता पक्ष पर पर्चा खारिज करने का आरोप लगाया है। वहीं, सपा प्रदेश अध्यक्ष शाम लाल पाल ने भी इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार रामदेवी का असली नाम शांति देवी है। वह पूर्व में इसी नाम से सभासद भी रही हैं। उन्होंने बिना गजट के अपना नाम बदला है। बिना गजट के रामदेवी बन गईं हैं। इसकी भनक स्थानीय प्रशासन को लग गई है।
विज्ञापन
इस वजह से प्रशासन इनका पर्चा खारिज करने जा रहा है। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव की जीत तय है।