फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: After meeting the jailed Azam Khan, Shivpal Yadav said, "We are always with Azam"

सीतापुर : शिवपाल ने कहा, मुलायम चाहते तो आजम जेल से बाहर होते, रिहा कराने के लिए संघर्ष नहीं कर रही सपा

Sat, 23 Apr 2022 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 23 Apr 2022 12:23 AM IST
सार

आजम खां के पार्टी छोडे़ जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पहले उनको जेल से बाहर आने दो, यह तो समय ही बताएगा कि आजम खां नई पार्टी बनाते हैं या फिर सपा के साथ रहते हैं। फिलहाल तो अभी उनकी प्राथमिकता यह है कि कैसे आजम खां को रिहा किया जाए।

विज्ञापन
Sitapur: After meeting the jailed Azam Khan, Shivpal Yadav said, "We are always with Azam"
आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे शिवपाल यादव - फोटो : एएनआई

विस्तार

सपा विधायक शिवपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि यदि मुलायम सिंह यादव चाहते तो आजम खां जेल से बाहर होते। सपा के नेता मुलायम की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन कर सकते थे। लोकसभा व राज्यसभा में पार्टी के सदस्य अब भी हैं। वहां प्रदर्शन होता तो प्रधानमंत्री मोदी मामले का संज्ञान लेते। पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी, मुलायम सिंह का सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन


शिवपाल शुक्रवार को आजम से मिलने के लिए सीतापुर जिला कारागार पहुंचे थे। मुलाकात के बाद जब वह जेल से बाहर निकले तो उन्होंने कहा कि सपा के कद्दावर नेता और संस्थापक सदस्य आजम खां को रिहा कराने के लिए सपा संघर्ष नहीं कर रही है। इस तरह सपा पर सवाल उठाकर शिवपाल खुद आजम के साथ नजर आए। दोनों नेताओं की जेल में हुई मुलाकात और फिर आए बयान ने प्रदेश के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मुकदमों में आजम खान को जेल की सराखों के पीछे भेजा गया है। सिर्फ एक केस में रिहाई होना बाकी है। इसके बाद भी सपा उनकी रिहाई के लिए ध्यान नहीं दे रही है। जेल अधीक्षक सुरेश सिंह के अनुसार, आजम खान पर  करीब 87 मामले हैं। 86 में जमानत मिल चुकी है। अभी एक मामले में जमानत मिलना बाकी है। बताया कि, करीब 26 महीने पूर्व उनकी पत्नी तंजीम फातिमा, बेटा अब्दुल्लाह आजम खान को जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। उनकी पत्नी और बेटे की जमानत पहले ही हो चुकी है। अब सिर्फ आजम खान की जमानत होना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे क्या होगा, यह तो समय बताएगा
आजम खां के पार्टी छोडे़ जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पहले उनको जेल से बाहर आने दो, यह तो समय ही बताएगा कि आजम खां नई पार्टी बनाते हैं या फिर सपा के साथ रहते हैं। फिलहाल तो अभी उनकी प्राथमिकता यह है कि कैसे आजम खां को रिहा किया जाए।



31 मिनट तक आजम से की बातचीत
करीब 9.45 पर शिवपाल यादव कारागार के भीतर पहुंचे तो पता चला कि आजम खां स्नान करने गए हैं। करीब 35 मिनट तक शिवपाल यादव जेल के अंदर ऑफिस में बैठे रहे। इसके बाद करीब 31 मिनट तक उन्होंने आजम खां से आमने-सामने बैठ कर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने हांथ मिलाकर एक दूसरे का स्वागत किया। कई मुद्दों पर बात होने के बाद शिवपाल यादव फिर जेल कार्यालय पर आकर बैठ गए। 

 शिवपाल यादव ने शुक्रवार को जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने आए थे। दोनों लोगों की मुलाकात कराई गई है। बताया कि दोनों नेताओं की जेल में 31 मिनट तक बातचीत हुई है। इसके बाद करीब 40 मिनट तक शिवपाल यादव ने जेल प्रशासन से यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद करीब 11.30 पर जेल से रवाना हो गए थे। 
- सुरेश सिंह, जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed