फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: After hitting the bikers, the bus ran over them, child narrowly escaped

Sitapur: बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद रौंदते हुए निकल गई बस, बाल-बाल बचा बच्चा

Wed, 27 Nov 2024 04:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Nov 2024 04:30 PM IST
सार

सीतापुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई व दो वर्षीय मासूम सुरक्षित बच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Sitapur: After hitting the bikers, the bus ran over them, child narrowly escaped
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतापुर जिले की कोतवाली महोली क्षेत्र के उरदौली कस्बे के पास बुधवार दोपहर एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बस बाइक सवार महिला व पुरूष को रौंदते हुए निकल गई।

विज्ञापन


इस हादसे में एक दो वर्षीय मासूम सुरक्षित बच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, बस व चालक को हिरासत में ले लिया है।

बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। इलाके के उरदौली कस्बा क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर एक कैसरबाग डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला व पुरूष छिटककर सड़क पर गिरे, उनके सिर के ऊपर से बस का पहिया रौंदते हुए निकल गया। वहीं, बच्चा (2) बायीं ओर गिरा जिससे वह सुरक्षित रहा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed