{"_id":"61df036289a77455a32d46b9","slug":"sitapur-abdullah-may-be-released-soon-is-in-jail-with-father-azam-khan-since-february-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : जल्द रिहा हो सकते हैं अब्दुल्ला, फरवरी 2020 से पिता आजम खां के साथ जेल में बंद हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : जल्द रिहा हो सकते हैं अब्दुल्ला, फरवरी 2020 से पिता आजम खां के साथ जेल में बंद हैं
Wed, 12 Jan 2022 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:05 PM IST
सार
जेल प्रशासन ने अब्दुल्ला को तीन से चार दिन में जेल से छूटने की बात कह रहा है। सपा नेता व रामपुर सांसद आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कई मामलों में सीतापुर की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
अब्दुल्ला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
करीब 23 माह से सीतापुर की जेल में अपने सांसद पिता आजम खां के साथ बंद अब्दुल्ला आजम जल्द ही सलाखों से बाहर आ सकते हैं। सभी मामलों में परवाना (रिहाई आदेश) आते ही जेल प्रशासन उन्हें रिहा कर सकता है। जेल प्रशासन ने अब्दुल्ला को तीन से चार दिन में जेल से छूटने की बात कह रहा है। सपा नेता व रामपुर सांसद आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कई मामलों में सीतापुर की जेल में बंद हैं। पिता-पुत्र 27 फरवरी 2020 से जेल में हैं। करीब 23 माह हो चुके हैं। ऐसे में अब अब्दुल्ला आजम की रिहाई के आसार नजर आ रहे हैं। जेलर आरएस यादव ने बताया कि बताया कि कुल 46 परवाना (रिहाई आदेश) होने हैं। कुछ रिहाई पहले भी आईं थी।
विज्ञापन
बुधवार को भी कई मामलों में रिहाई आई है। इस तरह से अब तक 15 रिहाई आदेश आ चुके हैं। सभी रिहाई आदेश रामपुर की कोर्ट से आने हैं। बताया कि रेडियोग्राम के जरिए कोर्ट परवाना भेजकर पुष्टि कराती है। जेलर का कहना है कि तीन से चार दिन में सभी मामलों की रिहाई आदेश आ सकती हैं। जिन मामलों में परवाना आता जा रहा है, उसमें नियमानुसार रिहाई की जा रही है। सभी 46 मामलों में परवाना आने के बाद अब्दुलल्ला को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। जेलर आरएस यादव की माने तो तीन से चार दिन में अब्दुल्ला जेल से रिहा हो सकते हैं।
विज्ञापन
आजम खां अभी जेल में ही रहेंगे
फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद आजम खां की रिहाई को लेकर अभी कोई नया आदेश नहीं आया है। जेलर आरएस यादव बताते हैं कि आजम खां पर करीब 80 से 90 मामले हैं। 15 से 20 मामलों में पहले रिहाई हो चुकी है, लेकिन बाकी में मामला फंसा हुआ है। जेलर का कहना है कि दो से तीन ऐसे मामले हैं, जो काफी पेचीदा हैं। इसलिए इनकी रिहाई को लेकर अभी कोई नया परवाना नहीं है।आजम
विज्ञापन