फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: A leopard from the Maholi region, synonymous with terror, has been captured, and the forest departmen

सीतापुर: पकड़ा गया आतंक का पर्याय बना महोली क्षेत्र का तेंदुआ, स्थानीय गांवो में थी दहशत; पिंजरे में कैद

Sat, 15 Nov 2025 12:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Nov 2025 12:36 PM IST
सार

Leopard caught in Sitapur: सीतापुर के महोली क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया। शुक्रवार की रात दो से तीन बजे वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ। 

विज्ञापन
Sitapur: A leopard from the Maholi region, synonymous with terror, has been captured, and the forest departmen
पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महोली के मुसब्बरपुर में एक माह से घूम कर रहा तेंदुआ शुक्रवार देर रात 2 बजे से 3 बजे के बीच वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। एक माह से बांसी, ढिगरा, नौगवां, रामनगर, चकरेरा, चडरा व अन्य गांव में तेंदुए की दहशत कायम थी। इस तेंदुए का मुसब्बरपुर में एक युवक ने वीडियो भी बनाया था। महोली रेंजर के एन भार्गव ने बताया कि  तेंदुआ पिंजरे में शिकार के लालच में आया और देर रात फंस गया। उसे इलसिया स्थित वन चेतना पार्क भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


6 दिन पूर्व बना था तेंदुए का वीडियो
छह दिन पूर्व किसान धर्मेंद्र अपने भाई नरेंद्र के साथ गन्ने की पत्ती लेने खेत गए थे। अंधेरा होने पर जब वे ट्रैक्टर से लौट रहे थे, तो जंगल से गुजरते समय तेंदुआ उनके सामने आ गया। खतरा भांपकर  धर्मेंद्र ने हॉर्न बजाया और ट्रैक्टर तेजी से भगाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। धर्मेंद्र ने ग्रामीणों को पूरी बात बताई, जिसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सतर्क हो गए। वहीं, 11 अक्तूबर को भी कुछ लोगों ने गांव के बाहर सड़क किनारे तेंदुए का वीडियो बनाया था। इसके बाद वन विभाग ने गांव के बाहर पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन


हिरन का भी तेंदुआ कर चुका शिकार
बृहस्पतिवार देर  शाम चंडरा गांव निवासी संदीप यादव गांव के निकट खेत पर गया था। जहां गांव के ही रामविलास त्रिवेदी के खेत में एक हिरण का शव पर पड़ा देखा। संदीप के मुताबिक उसका आधा शरीर किसी जंगली जानवर ने खाया था। पास में ही पग चिह्न भी दिखाई पड़े। उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची थी। वन विभाग की टीम ने मिले पग चिह्न तेंदुआ के होने की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदना इलाके में भी दहशत बरकार  
संदना इलाके में तेंदुए की दहशत बरकरार है। बीते तीन दिनों से वन विभाग तमाम कोशिशों के बाद भी तेंदुए की लोकेशन ट्रेस नही हो सकी है। जिसके संबंध में वन क्षेत्राधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगातार काबिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed