{"_id":"593108dd4f1c1b1e10bdb57f","slug":"sit-visits-ias-officer-anurag-office-in-bengaluru","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IAS अनुराग के सहकर्मियों से पूछताछ करने बंगलूरू पहुंची पुलिस, बदल गया स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS अनुराग के सहकर्मियों से पूछताछ करने बंगलूरू पहुंची पुलिस, बदल गया स्टाफ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
आईएएस अनुराग तिवारी
आईएएस अफसर अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार सुबह बंगलूरू पहुंची एसआईटी ने फूड एंड सिविल सप्लाई के ऑफिस में छानबीन की।
विज्ञापन
हालांकि, दिनभर चली पड़ताल के बाद भी एसआईटी को कोई ऐसा सुराग नहीं मिल सका जिससे मौत से पर्दा उठाया जा सके। अनुराग फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के कमिश्नर तो थे ही उनके पास फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के मैनेजिंग डॉयरेक्टर का भी अतिरिक्त चार्ज था।
विज्ञापन
एसआईटी प्रभारी सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा और इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद कुमार शाही ने दोनों विभाग के स्टाफ मेंबर्स से आईएएस के बारे में जानकारी ली। टीम ने दोनों विभाग के अधिकारियों को आईएएस की नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रश्नपत्र सौंपकर लिखित जवाब मांगा है।
विज्ञापन
एसआईटी के साथ बंगलूरू गए अनुराग के बड़े भाई मयंक ने बताया कि पुलिस टीम ने अनुराग के ऑफिस जाकर स्टाफ के लोगों से बंद कमरे में बातचीत की। अनुराग तिवारी ने विभाग में कितने गड़बड़-घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले पकड़े थे?
उन्होंने कितने लोगों पर कार्रवाई की? क्या घोटालों व अनियमितताओं में किसी बड़े अधिकारी या नेता का नाम भी आया था? आईएएस ने कभी किसी ठेकेदार का भुगतान रोका या किसी कर्मचारी को सजा दी? इस बारे में स्टाफ के लोगों से जानकारी मांगी गई। हालांकि, अनुराग के साथ तैनात काफी स्टाफ बदला जा चुका है।
Trending Videos
सेंट्रल फोरेंसिक लैब ने शुरू की विसरा की जांच
डेमो
उनका ड्राइवर भी पुलिस को नहीं मिल सका। शुक्रवार को उससे व स्टाफ के पुराने सदस्यों से संपर्क किया जाएगा। एसआईटी सचिवालय जाकर छानबीन करने के साथ ही आईएएस के गेस्टहाउस भी जाएगी।
मयंक ने बताया कि अनुराग शिवानंद सर्किल स्थित एफसीआई के गेस्टहाउस में रहते थे। तीन कमरों का यह गेस्टहाउस अनुराग की मौत के बाद सील कर दिया गया था।
पुलिस शुक्रवार को गेस्टहाउस की सील खुलवाकर वहां की तलाशी लेगी। सचिवालय जाकर आईएएस की पुरानी तैनाती और उनकी शिकायतों से संबंधित फाइलों का ब्योरा जुटाया जाएगा। सचिवालय के अधिकारियों से अनुराग की छुट्टियों के बारे में भी पूछा जाएगा।
हजरतगंज पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर चंडीगढ़ की सेंट्रल फोरेंसिक लैब में आईएएस का विसरा और रक्त का नमूना रिसीव करा दिया। लैब ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। एसएसपी दीपक कुमार ने लैब के अधिकारियों से जल्द से जल्द जांच करके रिपोर्ट मांगी है।