{"_id":"616683bc8ebc3e2894535e1b","slug":"sit-summoned-ankit-das-in-connection-with-lakhimpur-khiri-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri Violence : पूर्व केंद्रीय मंत्री के भतीजे के आवास पर एसआईटी ने चस्पा की नोटिस, नोटिस मिलते ही पहुंचा क्राइम ब्रांच कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri Violence : पूर्व केंद्रीय मंत्री के भतीजे के आवास पर एसआईटी ने चस्पा की नोटिस, नोटिस मिलते ही पहुंचा क्राइम ब्रांच कार्यालय
Wed, 13 Oct 2021 06:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:53 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी ने आरोपी अंकित दास को तमाम सबूतों के साथ तलब किया है। मामले में उसके ड्राइवर से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
अंकित दास के घर के बाहर चस्पा किया गया नोटिस।
- फोटो : amar ujala
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास के बिल्डर भतीजे अंकित दास के पुराना किला स्थित आवास पर एसआईटी ने बुधवार सुबह सफीना नोटिस चस्पा की। नोटिस की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री का भतीजा लखीमपुर क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंच गया। अंकित दास लखीमपुर कांड में आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे आशीष मिश्रा का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उस दिन वह अपने एसयूवी में बैठा था।
विज्ञापन
लखीमपुर कांड में मारे गए चार किसानों के मामले में अंकित के खिलाफ साजिश, हत्या, गैर इरादतन हत्या, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में अंकित के कार चालक शेखर को एसआइटी ने पलिया बस स्टैंड से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि वह नेपाल भागने की फिराक में था। एसआइटी ने शेखर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। वहीं मामले में अंकित दास फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
अंकित दास ने डाली थी आत्मसमपर्ण अर्जी
लखीमपुर खीरी कांड में आरोपी अंकित दास और लतीफ वारदात वाले दिन से ही भूमिगत हो गये थे। अंकित के करीबी चालक शेखर की गिरफ्तारी एसआईटी ने मंगलवार को किया। इसके पहले ही अंकित दास ने न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी डाल दी थी। कोर्ट ने इस मामले में थाना तिकुनिया से रिपोर्ट भी तलब की है। वहीं अर्जी पर सुनवाई की तारीख 14 अक्तूबर तय है।
विज्ञापन
घर पर मिले सिर्फ सुरक्षा कर्मी
अंकित दास के घर पर सफीना नोटिस चस्पा होने के बाद बुधवार को उनके घर पर सन्नाटा छाया रहा। वहां सिर्फ सुरक्षा कर्मी और चालक के अलावा कोई नहीं था। इसके उनके सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि घर पर कोई नहीं है। ताला लगा है। घर के लोग कहां हैं इस बारे में भी उन्होंने कुछ जानकारी नहीं दी। वहीं, पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। आस पड़ोस के लोग छतों से नजर गड़ाए हुए थे।