{"_id":"676f087d60048ee099057667","slug":"sit-questioned-five-people-including-a-congress-leader-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1011747-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कांग्रेसी नेता सहित पांच से एसआईटी ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कांग्रेसी नेता सहित पांच से एसआईटी ने की पूछताछ
Sat, 28 Dec 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता सहित पांच से एसआईटी ने की पूछताछ
लखनऊ। प्रदर्शन में आए कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता गोरखपुर के सहजनवां निवासी प्रभात पांडेय की मौत के मामले में एसआईटी ने शुक्रवार दोपहर कांग्रेस नेता मनोज यादव सहित पांच लोगों से चार घंटे तक हुसैनगंज थाने में पूछताछ की। इस दौरान सभी के बयान दर्ज किए गए।
एसआईटी टीम ने नोटिस देकर कांग्रेसी नेता मनोज यादव, पार्टी दफ्तर के स्टाफ पंकज कश्यप, अजय, मनोज वर्मा और विजय बाजपेयी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सभी लोग हुसैनगंज थाने पहुंचे। एसआईटी के प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने पूरी टीम के साथ मिलकर शाम चार बजे तक पूछताछ की और बयान दर्ज किए। एसआईटी की टीम ने सभी से पहले से तैयार किए गए प्रश्नों के जवाब मांगे। सूत्र बताते है कि उन लोगों ने कुछ सवालों के सही-सही जवाब दिए, कुछ के जवाब का गोलमोल कर दिए। कुछ सवालों पर चुप रहे।
यह है पूरी घटना
प्रदर्शन में आए प्रभात 18 दिसंबर की शाम को कांग्रेस दफ्तर में बेहोश मिले थे। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रभात के चाचा गोमतीनगर के विज्ञान खंड निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मामले की पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।