फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT filed Vaibhav Krishna statement, told the basis of complaint

एसआईटी ने दर्ज किया वैभव कृष्ण का बयान, बताया शिकायत का आधार

Wed, 15 Jan 2020 12:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Jan 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
SIT filed Vaibhav Krishna statement, told the basis of complaint
एसएसपी वैभव कृष्ण - फोटो : ANI

प्रदेश के पांच आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण ने मंगलवार को एसआईटी को अपने बयान दर्ज कराए। वह मंगलवार दोपहर एसआईटी के अध्यक्ष व विजिलेंस के डायरेक्टर हितेश चंद्र अवस्थी के सामने पेश हुए और अपनी बात रखी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वैभव ने जिन अधिकारियों पर आरोप लगाए थे, उनके बारे में डिजिटल साक्ष्य के साथ उन कथित पत्रकारों के कुबूलनामे के बारे में भी बताया। उन्होंने एसआईटी को बताया कि अगस्त में गिरफ्तार किए गए पत्रकारों के बयान और उनसे मिले साक्ष्य के आधार पर ही यह शिकायत की थी। पकड़े गए अभियुक्तों ने कई जिलों में तैनात पुलिस अधिकारियों से अपने संबंध होने और ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसों के खेल का खुलासा किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वैभव कृष्ण ने पांच आईपीएस अधिकारियों सुधीर कुमार सिंह, रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा, सुल्तानपुर के एसपी हिमांशु कुमार और बांदा के एसपी गणेश साहा के अलावा एसटीएफ के एसएसपी राजीव नारायण मिश्रा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी मुख्यालय और अपर मुख्य सचिव गृह को इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर कोई कार्रवाई होती, इससे पहले ही वैभव कृष्ण पर महिला से अश्लील बातचीत का कथित वीडियो वायरल हो गया। वैभव कृष्ण ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार देते हुए पहले वीडियो को फर्जी बताया और फिर डीजीपी व एसीएस होम से की गई शिकायत का पत्र मीडिया में लीक कर दिया।

इसके बाद शासन ने आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में वैभव को निलंबित कर दिया था। जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, उन्हें हटाकर मामले की जांच के लिए डायरेक्टर विजिलेंस की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर दिया।

मेरठ से अब तक नहीं पहुंचे दस्तावेज

वहीं, सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने जांच के लिए जो भी दस्तावेज पूर्व जांच अधिकारी से मांगे थे, वह अब तक नहीं मिले हैं। इन दस्तावेजों में वैभव कृष्ण के शिकायती पत्र के साथ दिए गए ऑडियो रिकार्डिंग की सीडी और व्हाट्सएप चैट का ब्योरा शामिल है।

आरोपी अफसरों से भी जल्द होगी पूछताछ

इस मामले में जिन अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे भी जल्द ही पूछताछ की जाएगी। इसके लिए बारी-बारी से उन्हें नोटिस देकर बुलाया जाएगा। ये अधिकारी एसआईटी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएंगे और उन पर लगे आरोपों की सफाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed